1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. विश्वबैंक ने ताजा रिपोर्ट में माना, नोटबंदी की सफलता से राजस्व बढ़ाने में मिलेगी मदद

विश्वबैंक ने ताजा रिपोर्ट में माना, नोटबंदी की सफलता से राजस्व बढ़ाने में मिलेगी मदद

 Published : Jun 04, 2017 06:25 pm IST,  Updated : Jun 04, 2017 06:25 pm IST

विश्वबैंक ने एक रिपोर्ट में यह कहा है कि नोटबंदी से भारत को राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका कारण यह है कि इससे अधिक से अधिक लोग कर के दायरे में आएंगे।

विश्वबैंक ने ताजा रिपोर्ट में माना, नोटबंदी की सफलता से राजस्व बढ़ाने में मिलेगी मदद- India TV Hindi
विश्वबैंक ने ताजा रिपोर्ट में माना, नोटबंदी की सफलता से राजस्व बढ़ाने में मिलेगी मदद

नयी दिल्ली। विश्‍व बैंक ने कहा है कि पिछले साल हुई नोटबंदी दीर्घकाल में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था के लिए फायदेमंद हो सकती है। विश्वबैंक ने एक रिपोर्ट में यह कहा है कि सफल नोटबंदी से भारत को सतत आधार पर राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसका प्रमुख कारण यह है कि इससे अधिक से अधिक लोग कर के दायरे में आएंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने आठ नवंबर को तत्काल प्रभाव से 500 और 1,000 रपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया। यह चलन में कुल नकदी का करीब 86 प्रतिशत था। विश्वबैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि नोटबंदी में असंगठित क्षेत्र को संगठित क्षेत्र में लाने की क्षमता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा