1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 35000 में बिक रही है WWE के आयोजन की टिकट, दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अगले महीने है इवेंट

35000 में बिक रही है WWE के आयोजन की टिकट, दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अगले महीने है इवेंट

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 19, 2017 02:05 pm IST,  Updated : Nov 19, 2017 02:05 pm IST

WWE के कुश्ती आयोजन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय पहलवान जिंदर महल और अमेरिकी पहलवान ट्रिपल एच की फाइट है

35000 में बिक रहा है WWE के आयोजन का टिकट, दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अगले महीने है इवेंट- India TV Hindi
35000 में बिक रहा है WWE के आयोजन का टिकट, दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में अगले महीने है इवेंट

नई दिल्ली। दुनियाभर में मनोरंजक कुश्ती का कारोबार करने वाली अमेरिकी कंपनी WWE के अगले महीने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में होने वाले कुश्ती आयोजन को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण भारतीय मूल के पहलवान जिंदर महल और अमेरिकी पहलवान ट्रिपल एच के बीच में होने वाली फाइट है जिस वजह से इस आयोजन के टिकट बहुत महंगे हैं।

बुक माय शो (Book My Show) के जरिए टिकटों की बिक्री हो रही है और सबसे महंगा टिकट 34999 रुपए का है। आयोजन अभी 9 दिसंबर को होना है और इससे पहले ही 34999 रुपए वाले सारे टिकट बिक चुके हैं। यह टिकट उन सीटों के लिए हैं जो रिंग के सबसे नजदीक होंगी। हालांकि इस आयोजन के लिए सबसे सस्ता टिकट 1699 रुपए का भी है लेकिन यह भी सारे टिकट बिक चुके हैं। बुक माय शो पर फिलहाल सिर्फ 3199 रुपए, 5699 रुपए, 7499 रुपए, 11,499 रुपए और 17,999 रुपए की श्रेणी मे आने वाले टिकट ही बचे हैं।

1699 रुपए, 10,499 रुपए और 34,999 रुपए की श्रेणी में आने वाले सारे टिकट बिक चुके हैं। भारतीय मूल के पहलवान जिंदर महल ने हाल ही में WWE की विश्व चैंपियनशिप को जीता था लेकिन बाद में वह इस खिताब को हारे भी हैं। लेकिन आयोजन क्योंकि भारत में हो रहा है ऐसे में आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण जिंदर महल और ट्रिपल एच के बीच होने वाली फाइट को माना जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा