1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Samsung को पछाड़ Xiaomi बना भारत में नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड, सितंबर तिमाही में कंपनी ने बेचे 92 लाख फोन

Samsung को पछाड़ Xiaomi बना भारत में नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड, सितंबर तिमाही में कंपनी ने बेचे 92 लाख फोन

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Nov 14, 2017 03:53 pm IST,  Updated : Nov 14, 2017 03:53 pm IST

Xiaomi ने दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung को पछाड़ते हुए भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय रिसर्च फर्म IDC ने यह जानकारी दी है

Samsung को पछाड़ Xiaomi बना भारत में नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड, सितंबर तिमाही में कंपनी ने बेचे 92 लाख फोन- India TV Hindi
Samsung को पछाड़ Xiaomi बना भारत में नंबर वन स्मार्टफोन ब्रांड, सितंबर तिमाही में कंपनी ने बेचे 92 लाख फोन

नई दिल्ली। भारत में चायनीज माल के बहिष्कार के बीच चीन की स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने रिकॉर्डतोड़ बिक्री की है और भारत की स्मार्टफोन मार्केट में पहले स्थान पर काबिज हो गई है। Xiaomi ने दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung को पछाड़ते हुए भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में पहला स्थान हासिल कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय रिसर्च फर्म IDC ने यह जानकारी दी है और भारत में Xiaomi के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने इसकी पुष्टि की है।

शाओमी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक 2017 की तीसरी तिमाही यानि जुलाई से सितंबर के दौरान कंपनी ने भारत में 92 लाख फोन बेचकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी ने साल 2014 की तीसरी तिमाही के दौरान भारत में सिर्फ 1 लाख फोन की बिक्री के साथ शुरुआत की थी और 3 साल में यह बिक्री 1 लाख से बढ़कर 92 लाख तक पहुंच गई है। यानि महज 3 साल में यह बिक्री 92 गुना तक बढ़ गई है।

कंपनी के मुताबिक 2015 की तीसरी तिमाही के दौरान उसने भारत में 10 लाख और 2016 की तीसरी तिमाही में 30 लाख फोन की बिक्री की थी, यानि 1 साल में उसकी ग्रोथ 3 गुना से भी अधिक रही है। कंपनी के मुताबिक इस साल जुलाई से सितंबर के दौरान उसके Redmi Note 4 की बिक्री सबसे अधिक रही है, इसके बाद दूसरे नंबर पर Redmi 4 और तीसरे नंबर पर अधिक बिक्री Redmi 4A की रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा