1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Xiaomi ने भारत में लॉन्‍च किया दुनिया का सबसे तेज फोन Mi 5, कीमत 24,999 रुपए

Xiaomi ने भारत में लॉन्‍च किया दुनिया का सबसे तेज फोन Mi 5, कीमत 24,999 रुपए

 Published : Mar 31, 2016 05:58 pm IST,  Updated : Mar 31, 2016 05:58 pm IST

Xiaomi ने भारत में अपना नया स्‍मार्टफोन एमआई 5 लॉन्‍च कर दिया है। गुरुवार को दिल्‍ली में कंपनी ने अभी तक के सबसे पावरफुल स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया।

Xiaomi  ने भारत में लॉन्‍च किया दुनिया का सबसे तेज फोन Mi 5, कीमत 24,999 रुपए- India TV Hindi
Xiaomi ने भारत में लॉन्‍च किया दुनिया का सबसे तेज फोन Mi 5, कीमत 24,999 रुपए

नई दिल्‍ली। चाइनीज  कंपनी Xiaomi  ने भारत में अपना नया स्‍मार्टफोन एमआई 5 लॉन्‍च कर दिया है। गुरुवार को दिल्‍ली में हुए एक खास ईवेंट में कंपनी ने अभी तक के सबसे पावरफुल स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च किया। कंपनी ने इसकी कीमत 24,999 रुपए रखी है। भारत में इस हैंडसेट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन को पहली बार फरवरी में बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस के दौरान पेश किया था। चीन में इस फोन की बिक्री इसी महीने शुरू हुई है। जहां पहली ही सेल में कंपनी ने 40 लाख मोबाइल बेच दिए थे। मार्च में लॉन्‍च होने वाला यह कंपनी का दूसरा स्‍मार्टफोन है। इससे पहले 2 मार्च को कंपनी ने दिल्‍ली में ही रेडमी नोट3 को लॉन्‍च किया था।

श्‍याओमी Mi 5 में है सबसे तेज प्रोसेसर

श्‍याओमी ने एमआई 5 पिछले महीने चीन में लॉन्च किया था। श्‍याओमी ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बाजार में पहले स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के तौर पर पेश किया है। कंपनी के मुता‍‍बिक यह सबसे तेज प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 एपरचर है।

तस्‍वीरों में देखिए Xiaomi का नया Mi5

Xiaomi Mi 5

mi-5 IndiaTV Paisa

mi-five-2  Xiaomi Mi 5

mi-five-1  Xiaomi Mi 5

mi-five-4  Xiaomi Mi 5

mi-five-5  Xiaomi Mi 5

ये हैं इस फोन की खासियत

Xiaomi एमआई5 का डिजाइन शाओमी के एमआई नोट की तर्ज पर ही है लेकिन इसके पिछले हिस्से किनारे पहले से ज्यादा कर्व्ड हैं। फोन ब्लैक, व्हाइट, गोल्ड और रोज कलर में उपलब्ध होगा। यह Xiaomi का पहला फोन है जिसमें फिजिकल होम बटन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर है। दो नैनो डु्अल सिम सपोर्ट के साथ इसमें 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428पीपीआई है। फोन का डाइमेंशन 144.5×69.2×7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है।

It’s New Mi: श्‍याओमी ने भारत में लॉन्‍च किया 16 MP कैमरे वाला Red Mi Note 3, कीमत 9,999 रुपए

चीन में श्‍याओमी ने एक दिन में बेचे 40 लाख Mi5, अब भारत में होगा लॉन्‍च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा