1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आठ निवेशक दो अरब डॉलर की फंडिंग के साथ तैयार: येस बैंक

आठ निवेशक दो अरब डॉलर की फंडिंग के साथ तैयार: येस बैंक

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Nov 30, 2019 01:48 pm IST,  Updated : Nov 30, 2019 01:48 pm IST

येस बैंक ने शुक्रवार को कहा कि इरविन सिंह ब्रैच के नेतृत्व में आठ निवेशकों ने पूंजी की कमी से जूझ रहे निजी क्षेत्र के बैंक में दो अरब डॉलर निवेश करने में रुचि दिखाई है।

YES Bank- India TV Hindi
YES Bank

मुंबई। येस बैंक ने शुक्रवार को कहा कि इरविन सिंह ब्रैच के नेतृत्व में आठ निवेशकों ने पूंजी की कमी से जूझ रहे निजी क्षेत्र के बैंक में दो अरब डॉलर निवेश करने में रुचि दिखाई है। बैंक के निदेशक मंडल के सदस्य पूंजी की कमी पूरी करने संबंधी जानकारियों को अंतिम रूप एवं मंजूरी देने के लिए 10 दिसंबर को फिर बैठक करेंगे। 

बैंक ने बताया कि बैंक में निवेश करने में रुचि दिखाने वालों में आदित्य बिड़ला फैमिली ऑफिस और शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी रेखा झुनझुनवाला भी शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा