1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. वोडाफोन ने आईटेल के साथ लॉन्‍च किया धमाकेदार ऑफर, मोबाइल की कीमत से ज्‍यादा मिलेगा कैशबैक

वोडाफोन ने आईटेल के साथ लॉन्‍च किया धमाकेदार ऑफर, मोबाइल की कीमत से ज्‍यादा मिलेगा कैशबैक

 Published : Oct 13, 2017 04:13 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 04:13 pm IST

वोडाफोन ने एक अनोखा ऑफर पेश किया है। इसके तहत आपको मोबाइल फोन खरीदने पर उसकी कीमत से ज्‍यादा कैशबैक हासिल करने का मौका मिल रहा है।

वोडाफोन ने आईटेल के साथ लॉन्‍च किया धमाकेदार ऑफर, मोबाइल की कीमत से ज्‍यादा मिलेगा कैशबैक- India TV Hindi
वोडाफोन ने आईटेल के साथ लॉन्‍च किया धमाकेदार ऑफर, मोबाइल की कीमत से ज्‍यादा मिलेगा कैशबैक

नई दिल्‍ली। देश की प्रमुख टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन ने एक अनोखा ऑफर पेश किया है। इसके तहत आपको मोबाइल फोन खरीदने पर उसकी कीमत से ज्‍यादा कैशबैक हासिल करने का मौका मिल रहा है। कंपनी ने इसके लिए मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी आईटेल के साथ करार किया है। यदि आप आईटेल का फोन खरीदते हैं तो इस ऑफर के साथ आपको 900 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है।

आपको बता दें कि यह ऑफर सिर्फ बिहार और झारखंड के मोबाइल ग्राहकों के लिए ही है। यह ऑफर सिर्फ 31 अक्‍टूबर तक ही मान्‍य है। वोडाफोन के नए ग्राहकों के अलावा इसके पुराने ग्राहकों को भी इस ऑफर का फायदा मिलेगा। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को आईटेल का फोन खरीदने पर वोडाफोन का ऑफर मिलेगा। इसमें ग्राहकों को 18 महीने तक 50 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी है कि ग्राहकों को हर महीने 100 रुपए से अपना वोडाफोन का सिम रिचार्ज करवाना होगा।

आईटेल के फोन की रेंज की बात करें तो आप इसकी मूल कीमत से अधिक का कैशबैक हासिल कर सकते हैं। क्‍योंकि वोडाफोन जहां 900 रुपए का कैशबैक दे रही है। वहीं आईटेल के मोबाइल फोन की कीमत मात्र 799 रुपए से शुरू होती है। आईटेल रेंज का सबसे महंगा फोन 1608 रुपए का है। आपको बता दें कि वोडाफोन ने ठीक इसी प्रकार का ऑफर लावा के मोबाइल के साथ भी लॉन्‍च किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा