1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. मिनटों के लिए यह सख्स बना दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति, लेकिन बिल गेट्स ने फिर पछाड़ा

मिनटों के लिए यह सख्स बना दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति, लेकिन बिल गेट्स ने फिर पछाड़ा

 Written By: Manoj Kumar @kumarman145
 Published : Aug 30, 2017 03:56 pm IST,  Updated : Aug 30, 2017 03:56 pm IST

मंगलवार को अमनकायो ने माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स को पछाड़ा और कुछ मिनटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए

मिनटों के लिए यह सख्स बना दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति, लेकिन बिल गेट्स ने फिर पछाड़ा- India TV Hindi
मिनटों के लिए यह सख्स बना दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति, लेकिन बिल गेट्स ने फिर पछाड़ा

नई दिल्ली। कैसा लगेगा अगर आप पलभर के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हो जाएं और मिनटों में ही नंबर वन का ये ताज गंवा बैठें? इसका अनुभव स्पेन के रिटेल टायकून और महिलाओं के कपड़ों की रिटेल चेन ज़ारा के को फाउंडर अमनकायो ऑर्टेगा को सबसे ज्यादा होगा। फोर्ब्स के मुताबिक मंगलवार को अमनकायो ने माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स को पछाड़ा और कुछ मिनटों के लिए दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

लेकिन शेयर बाजार में जैसे ही माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों में उछाल देखने को मिला वैसे ही बिल गेट्स दोबारा से दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति हो गए। अमनकायो और बिल गेट्स की संपत्ति में कुछ लाख डॉलर का ही अंतर है।

मंगलवार को अमेरिकी समय के अनुसार दोपहर 1.45 बजे तक बिल गेट्स दुनिया के सबसे धनि व्यक्ति थे और उनकी कुल संपत्ति 84.722 अरब डॉलर थी, उस समय अमनकायो की संपत्ति की कीमत 84.720 अरब डॉलर चल रही थी, लेकिन इसके बाद बिल गेट्स की कंपनी के शेयरों मे गिरावट आई और उनकी संपत्ति की कीमत में करीब 70 लाख डॉलर की गिरावट आई जिस वजह से अमनकायो सबसे रईस व्यक्ति बन गए। हालांकि बाद में बाजार बंद होने के समय फिर से बिल गेट्स की कंपनी के शेयरों में तेजी आई और वह दोबारा दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा