1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Accenture ने सैलरी इंक्रीमेंट के नियमों में किया बदलाव, जानें कर्मचारियों को कैसे मिलेगा फायदा

Accenture ने सैलरी इंक्रीमेंट के नियमों में किया बदलाव, जानें कर्मचारियों को कैसे मिलेगा फायदा

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jul 20, 2026 08:01 am IST,  Updated : Jul 20, 2026 08:01 am IST

एक्सेंचर का कहना है कि इस नए सिस्टम से कर्मचारियों को तत्काल कैश अमाउंट का फायदा मिलेगा, जिसे कई कर्मचारी महत्व देते हैं।

Accenture, Accenture new salary increment policy, salary, salary increment, it company- India TV Hindi
एक्सेंचर ने बदला सैलरी इंक्रीमेंट का नियम Image Source : AFP

ग्लोबल आईटी सर्विस कंपनी एक्सेंचर ने मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों के बीच सैलरी इंक्रीमेंट के नियमों में बदलाव कर दिया है। आईटी कंपनी ने ज्यादा कर्मचारियों को सैलरी इंक्रीमेंट का फायदा देने के लिए ये बदलाव किया है। नए नियमों के तहत, कंपनी अब सैलरी इंक्रीमेंट का 50 प्रतिशत हिस्सा मूल वेतन (बेस पे) में जोड़ेगी, जबकि बाकी का 50 प्रतिशत हिस्सा एकमुश्त भुगतान के रूप में दिया जाएगा। 

इस साल जून के मेन सैलरी रिवीजन साइकल में लागू किया गया है नया सिस्टम

पीटीआई के पास उपलब्ध कंपनी के एक डॉक्यूमेंट के अनुसार, इस साल जून के मेन सैलरी रिवीजन साइकल में ये नया सिस्टम लागू किया गया है। इसके तहत, टैलेंट और ग्रुप लीड पात्र कर्मचारियों के लिए कुल सैलरी इंक्रीमेंट का प्रतिशत तय करेंगे, जिसे बाद में दो बराबर-बराबर हिस्सों में बांटा जाएगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी को 10 प्रतिशत का सैलरी इंक्रीमेंट मिलता है, तो 5 प्रतिशत उसके बेसिक सैलरी में जोड़ा जाएगा और बाकी का 5 प्रतिशत उसे एकमुश्त भुगतान के रूप में सैलरी के साथ ही दे दिया जाएगा। 

नए नियमों से कर्मचारियों को मिलेगा तत्काल कैश अमाउंट का फायदा

एक्सेंचर का कहना है कि इस नए सिस्टम से कर्मचारियों को तत्काल कैश अमाउंट का फायदा मिलेगा, जिसे कई कर्मचारी महत्व देते हैं। इसके साथ ही, बेसिक सैलरी पर दीर्घकालिक भार सीमित रहने से कंपनी ज्यादा कर्मचारियों को सैलरी इंक्रीमेंट का फायदा दे सकेगी। हालांकि, प्रोमोशन पाने वाले कर्मचारियों पर ये 50:50 फॉर्मूला लागू नहीं होगा। उनके सैलरी में होने वाली पूरी बढ़ोतरी पहले की तरह सिर्फ बेसिक सैलरी में ही जोड़ी जाएगी। 

जून में मिलने वाला एकमुश्त भुगतान दिसंबर में मिलने वाले रेगुलर बोनस का ऑप्शन नहीं होगा

आईटी कंपनी ने ये भी स्पष्ट किया है कि जून में दिया जाने वाला एकमुश्त भुगतान दिसंबर में मिलने वाले रेगुलर बोनस का ऑप्शन नहीं होगा। इसके अलावा, बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी और एकमुश्त भुगतान- दोनों को कर्मचारी की वित्त वर्ष 2025-26 की पात्र आय का हिस्सा माना जाएगा और इन्हीं के आधार पर बोनस का कैलकुलेशन किया जाएगा। वॉलंटरी इक्विटी इंवेस्टमेंट प्रोग्राम (VEIP) या एम्पलॉई शेयर परचेज प्लान (ESPP) में शामिल कर्मचारियों के लिए एकमुश्त भुगतान पर भी सामान्य नियमानुसार कटौतियां लागू होंगी। 

ये भी पढ़ें

भारत के साथ मजबूत व्यापारिक संबंध चाहता है अफगानिस्तान, बिजनेस वीजा की प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा