1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Adani Enterprises AGM 2026: पोर्ट, पावर, एयरपोर्ट और ग्रीन एनर्जी में Adani का धमाल! गौतम अदाणी ने सुनाया अगले 5 साल का मास्टर प्लान

Adani Enterprises AGM 2026: पोर्ट, पावर, एयरपोर्ट और ग्रीन एनर्जी में Adani का धमाल! गौतम अदाणी ने सुनाया अगले 5 साल का मास्टर प्लान

 Reported By: Nirnay Kapoor Written By: Shivendra Singh
 Published : Jun 24, 2026 10:51 am IST,  Updated : Jun 24, 2026 12:14 pm IST

अदाणी एंटरप्राइजेज की 34वीं सालाना आम बैठक 2026 में चेयरमैन गौतम अदाणी ने न केवल ग्रुप के शानदार वित्तीय नतीजों को सामने रखा, बल्कि पोर्ट, पावर, एयरपोर्ट, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी सेक्टर्स के लिए अगले 5 साल का मास्टर प्लान भी पेश किया।

अदाणी एंटरप्राइजेज की...- India TV Hindi
अदाणी एंटरप्राइजेज की 34वीं सालाना आम बैठक में गौतम अदाणी का बड़ा ऐलान Image Source : ADANI GROUP YOUTUBE CHANNEL

अदाणी एंटरप्राइजेज की 34वीं सालाना आम बैठक (AGM) में ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने आने वाले वर्षों के लिए ग्रुप की विकास रणनीति का बड़ा खाका पेश किया। पोर्ट, पावर, एयरपोर्ट, ग्रीन एनर्जी, न्यूक्लियर पावर और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर्स में बड़े निवेश की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप भारत के बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने की तैयारी कर रहा है। गौतम अदाणी ने स्पष्ट संदेश दिया कि भारत का भविष्य इंतजार नहीं कर सकता और उनका ग्रुप देश के विकास की रफ्तार को दोगुना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

देश का सबसे बड़ा प्राइवेट पावर कैपेक्स प्रोग्राम

गौतम अदाणी ने पावर सेक्टर के लिए अपनी बड़ी योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि अदाणी ग्रुप भारत के इतिहास का सबसे बड़ा प्राइवेट सेक्टर का पावर कैपेक्स प्रोग्राम लागू कर रहा है। इसके तहत, ग्रुप अगले पांच वर्षों में 55 मिलियन (55 गीगावॉट) की क्षमता हासिल करने के लक्ष्य के साथ 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करने जा रहा है। इसके अलावा, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का ट्रांसमिशन ऑर्डर बुक भी शानदार तरीके से बढ़कर 72,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

अदाणी पोर्ट का ऐतिहासिक मील का पत्थर

पोर्ट सेक्टर में ग्रुप ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में अदाणी पोर्ट ने देश के लिए एक बेजोड़ बेंचमार्क सेट करते हुए 500 मिलियन टन से ज्यादा के कार्गो को हैंडल किया है। इस मील के पत्थर को छूने के साथ ही ग्रुप ने साल 2030 तक 1 बिलियन टन कार्गो हैंडलिंग क्षमता तक पहुंचने का एक स्पष्ट और मजबूत रास्ता तैयार कर लिया है।

परमाणु ऊर्जा में एंट्री और गैस नेटवर्क का विस्तार

एक बड़े और नए कदम का एलान करते हुए गौतम अदाणी ने बताया कि ग्रुप अदाणी एटॉमिक एनर्जी के माध्यम से परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है। कंपनी ने साल 2035 तक 10 गीगावॉट (GW) परमाणु क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए जमीन की पहचान भी की जा चुकी है। दूसरी तरफ, गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में भी अदाणी टोटल गैस ने 11 लाख से ज्यादा पीएनजी कनेक्शंस को पार कर लिया है और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद बुनियादी ढांचे के काम को तेज कर दिया है।

भूटान के साथ ग्रीन पार्टनरशिप और एयरपोर्ट्स के नए टर्मिनल

इंटरनेशनल स्तर पर, अदाणी ग्रुप ने भूटान सरकार की ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन (DGPC) के साथ एक बड़ा समझौता किया है। इस साझेदारी के तहत, दोनों मिलकर भूटान में 5000 मेगावाट की हाइड्रो परियोजनाओं का विकास करेंगे। एयरपोर्ट सेक्टर में भी दो बड़े मील के पत्थर हासिल हुए हैं। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुवाहाटी एयरपोर्ट पर नया इंटीग्रेटेड टर्मिनल बिल्डिंग, दोनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया है।

अदाणी ग्रुप का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस

  • पोर्टफोलियो रेवेन्यू: ₹2.92 लाख करोड़ रुपये रहा, जिसमें सालाना आधार पर (YoY) 7.4% की वृद्धि दर्ज की गई।
  • EBITDA: ₹94,834 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
  • PAT (कर पश्चात लाभ): 13.9% की शानदार बढ़त के साथ ₹46,376 करोड़ रुपये हो गया।
  • कैश फ्लो: कुल कैश फ्लो ₹67,995 करोड़ रुपये पर मजबूती से खड़ा है।

हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर और डिफेंस में बड़ा योगदान

गौतम अदाणी ने गर्व से बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर (सड़क, बंदरगाह, हवाई अड्डे, बिजली, गैस नेटवर्क, सीमेंट और लॉजिस्टिक्स) में ₹1.5 लाख करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड पूंजी निवेश किया है। यह निवेश उस वर्ष भारत के कुल नए निजी क्षेत्र के कैपेक्स के 30% से ज्यादा हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। इसके साथ ही, डिजिटल और इंडस्ट्रियल इंफ्रा के मोर्चे पर डेटा सेंटर बिजनेस के जरिए साल 2030 तक 3GW क्षमता का प्लेटफॉर्म बनाने का काम तेजी से चल रहा है। रक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ग्रुप के ड्रोन्स, एंटी-ड्रोन सिस्टम, मिसाइल और गोला-बारूद ने सबसे महत्वपूर्ण समय पर देश के सशस्त्र बलों को अपना मजबूत समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें- हिंडनबर्ग का किस्सा खत्म! अडानी ग्रुप के शेयरों ने कराई बंपर कमाई; खिल उठे निवेशकों के चेहरे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा