1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. गुजरात के बाहर इस राज्य में सबसे बड़ा निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, खुद Karan Adani ने दी जानकारी

गुजरात के बाहर इस राज्य में सबसे बड़ा निवेश करेगा अदाणी ग्रुप, खुद Karan Adani ने दी जानकारी

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 11, 2024 03:23 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 03:23 pm IST

अदाणी ग्रुप उत्तर प्रदेश में बड़ा निवेश करने की घोषणा की है। ग्रुप ने कहा कि वह गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा निवेश करेगा। इससे बड़ी संख्या में रोजगार पैदा होंगे।

Karan Adani - India TV Hindi
करण अदाणी Image Source : FILE

अदाणी ग्रुप गुजरात के बाहर अपना सबसे बड़ा निवेश उत्तर प्रदेश में करेगा। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने ये जानकारी दी है। का कहना है कि अदाणी समूह गुजरात के बाहर अपना सबसे बड़ा निवेश उत्तर प्रदेश में करेगा। करण अदाणी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीसीएसआईए) पर बात करते हुए कहा कि हमारा दृष्टिकोण बड़ा और दूरगामी है। मास्टर प्लान का लक्ष्य 2047-48 तक सालाना 3.8 करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान करने के लिए हवाईअड्डे की क्षमता का विस्तार करना है। इससे 50,000 से 60,000 व्यक्तियों के लिए रोजगार पैदा होगा।

बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा कर रहे 

उन्‍होंने कहा कि हमारी पहल उत्तर प्रदेश की एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा का समर्थन करने की हमारी रणनीति की आधारशिला है। हम सिर्फ बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं कर रहे हैं, हम 13,000 से ज्‍यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा कर रहे हैं, इस तरह क्षेत्र और राज्य की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सीसीएसआईए का नया टर्मिनल 24 घरेलू और 8 अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ता है, जिसमें यात्री सुविधा के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं और विशेषताएं हैं। इसके अलावा, 72 चेक-इन काउंटर (सेल्फ-बैगेज ड्रॉप के लिए 17 सहित) और 62 इमिग्रेशन काउंटर (27 उत्प्रवास और 35 आगमन इमिग्रेशन काउंटर) यात्रियों के तेज व सुचारु पारगमन को सुनिश्चित करेंगे और आधुनिक लाउंज उनकी सुविधा बढ़ाएंगे।

इन क्षेत्रों में निवेश की तैयारी 

करण अदाणी ने कहा कि अदाणी समूह उत्तर प्रदेश में सड़क, सीमेंट, डेटा क्षेत्र, बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश करना चाहता है, जिससे यह गुजरात के बाहर उनकी कंपनी का सबसे बड़ा निवेश होगा। पूरी होने वाली परियोजनाओं के बारे में उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे इस साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है, जबकि नोएडा में डेटा सेंटर मार्च 2025 तक तैयार हो जाएगा।

इनपुट: आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा