राम नवमी के शुभ अवसर पर घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नई कर्मयोगी आवास योजना लॉन्च की है, जिसके तहत दिल्ली में सैकड़ों नए फ्लैट्स ऑफर किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस योजना में 1BHK से लेकर 3BHK तक के फ्लैट्स शामिल हैं, जिससे हर बजट के खरीदारों को मौका मिलेगा।
इस योजना के तहत दिल्ली के नरेला क्षेत्र में नए फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं। पैकेज-6, A1 से A4 सेक्टर में कुल 936 फ्लैट्स जोड़े गए हैं। यह इलाका तेजी से विकसित हो रहा है और यहां बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं मिल रही हैं। DDA ने इस योजना में अलग-अलग बजट के फ्लैट्स रखे हैं:
- 1BHK (256 फ्लैट्स): करीब ₹33.51 लाख
- 2BHK (448 फ्लैट्स): करीब ₹75.60 लाख
- 3BHK (232 फ्लैट्स): करीब ₹106.45 लाख
इतना ही नहीं, खरीदारों को 25% तक की छूट भी दी जा रही है, जिससे ये फ्लैट्स और भी किफायती हो जाते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
यह योजना खासतौर पर सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मियों के लिए है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, पुलिस, PSU, यूनीवर्सिटी और स्वायत्त निकायों के कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं।
किंग और रजिस्ट्रेशन की तारीख
फ्लैट्स की बुकिंग के लिए इच्छुक खरीदार 26 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी, इसलिए जल्दी आवेदन करना जरूरी है।
कैसे करें आवेदन?
DDA की इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है। आप DDA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी पसंद का फ्लैट चुनने का ऑप्शन मिलेगा।
क्या हैं इस योजना की खास बातें?
- पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया
- नए विकसित क्षेत्र में फ्लैट्स
- 25% तक की छूट का फायदा
- सीमित संख्या में फ्लैट्स, जल्दी खत्म होने की संभावना