1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Air India Express इन शहरों के लिए शुरू करेगा नई फ्लाइट, इस तारीख को है पहली उड़ान

Air India Express इन शहरों के लिए शुरू करेगा नई फ्लाइट, इस तारीख को है पहली उड़ान

 Published : Nov 28, 2024 11:52 am IST,  Updated : Nov 28, 2024 11:59 am IST

एयर इंडिया एक्सप्रेस अब भारत, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के 51 शहरों को जोड़ेगी, जो अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू यात्रा दोनों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी।

सूरत और पुणे सीधे बैंकॉक से जुड़ जाएंगे।- India TV Hindi
सूरत और पुणे सीधे बैंकॉक से जुड़ जाएंगे। Image Source : FILE

टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस अपने नेटवर्क को और तीन शहरों तक बढ़ाने जा रही है। एयरलाइंस आगामी 20 नवंबर से पटना, दिमापुर (नागालैंड) और बैंकॉक के लिए नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 20 दिसंबर, 2024 से सूरत और पुणे को बैंकॉक से जोड़ने वाली नई उड़ानों की शुरुआत के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार करने के लिए तैयार है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस अब 51 शहरों को सेवाएं देगी

खबर के मुताबिक, नई फ्लाइट के साथ ही बैंकॉक एयरलाइन का 15वां अंतरराष्ट्रीय गंतव्य बन जाएगा, जो इसकी ग्रोथ स्ट्रैटेजी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस अब 51 शहरों को सेवाएं देगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस अब भारत, मध्य पूर्व और दक्षिण पूर्व एशिया के 51 शहरों को जोड़ेगी, जो अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू यात्रा दोनों की बढ़ती मांग को पूरा करेगी।

बैंकॉक के लिए डायरेक्ट फ्लाइट

एयरलाइन के मुताबिक, बैंकॉक के लिए ऑपरेशन 20 दिसंबर 2024 को शुरू होगा, जिसमें सूरत और पुणे को थाईलैंड की राजधानी से जोड़ने वाली डायरेक्ट फ्लाइट्स होंगी। साथ ही एयरलाइन ने दीमापुर और पटना के लिए फ्लाइट की शुरुआत के साथ अपने घरेलू नेटवर्क को मजबूत किया है, जो दीमापुर और गुवाहाटी और पटना और बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच हर रोज डायरेक्ट कनेक्टिविटी उपलब्ध करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा