1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Air India ने यात्रियों के लिए जारी की जरूरी सूचना, 8 अगस्त तक इस शहर की सभी फ्लाइट्स सस्पेंड

Air India ने यात्रियों के लिए जारी की जरूरी सूचना, 8 अगस्त तक इस शहर की सभी फ्लाइट्स सस्पेंड

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Aug 02, 2024 01:29 pm IST,  Updated : Aug 02, 2024 01:48 pm IST

भारतीय एयरलाइन कंपनी ने मिडल-ईस्ट में जारी संकट के बीच एक बड़ा फैसला लिया है। कंपनी ने इस संकट को देखते हुए तेल अवीव जाने और वहां से आने वाली सभी फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है।

एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने और जाने वाली सभी फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है।- India TV Hindi
एयर इंडिया ने तेल अवीव से आने और जाने वाली सभी फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है। Image Source : REUTERS

टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने अपने यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। एयर इंडिया ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। एयर इंडिया ने मिडल ईस्ट में जारी संकट के बीच इजरायल के तेल अवीव से आने और जाने वाली सभी फ्लाइट्स को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का फैसला किया है। एयर इंडिया ने कहा कि तेल अवीव से आने और जाने वाली सभी फ्लाइट्स 8 अगस्त तक सस्पेंड की जा रही हैं।

मेहमानों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

एयर इंडिया ने कहा है कि वे हालात पर नजरें बनाए हुए हैं। एयरलाइन कंपनी ने बताया कि मेहमानों और क्रू की सुरक्षा, उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। एयर इंडिया ने इस पूरे मामले में यात्रियों की मदद के लिए कॉन्टैक्स सेंटर के 2 फोन नंबर- 011-69329333 / 011-69329999 जारी किए हैं। इन नंबरों पर 24x7 संपर्क किया जा सकता है।

एयर इंडिया के ऑफिशियल स्टेटमेंट में क्या है

एयर इंडिया ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में चल रही स्थिति को देखते हुए, हमने 08 अगस्त 2024 तक तत्काल प्रभाव से तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों के निर्धारित संचालन को निलंबित कर दिया है। हम लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और इस अवधि के दौरान तेल अवीव से आने-जाने के लिए कन्फर्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार की छूट शामिल है। हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333 / 011-69329999 पर कॉल करें।''

हमास नेता की हत्या के बाद मिडल-ईस्ट में बिगड़े हालात

बताते चलें कि ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद हमास नेता इस्माइल हनियेह की 31 जुलाई को हत्या कर दी गई थी। हमास ने अपने राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख की मौत के लिए इजराइल के हवाई हमले को जिम्मेदार ठहराया है। इजराइल ने 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल पर हमास के हमले के लिए हनियेह और अन्य हमास नेताओं को मारने का संकल्प लिया था। इस्माइल हनियेह पर हुए इस हमले से एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध का खतरा उत्पन्न हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा