1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. AirtelDown: 'तकनीकी गड़बड़ी' के कारण देश भर ठप हुई एयरटेल ब्रॉडबैंड की सेवाएं, यूजर्स को आ रही है परेशानी

AirtelDown: 'तकनीकी गड़बड़ी' के कारण देश भर ठप हुई एयरटेल ब्रॉडबैंड की सेवाएं, यूजर्स को आ रही है परेशानी

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 11, 2022 01:05 pm IST,  Updated : Feb 11, 2022 01:05 pm IST

सोशल मीडिया पर उभर रही यूजर्स की रिपोर्टों के अनुसार, इस मुद्दे ने दूरसंचार नेटवर्क पर ब्रॉडबैंड और सेलुलर दोनों उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किया।

AirtelDown - India TV Hindi
AirtelDown  Image Source : FILE

देश भर में एयरटेल के यूजर्स के लिए शुक्रवार की सुबह मुसीबत से भरी गुजरी। भारत भर में एयरटेल उपयोगकर्ताओं को शुक्रवार को एक छोटे आउटेज का सामना करना पड़ा। तकनीकी गड़बड़ी के कारण एयरटेल की सेवाएं बाधित रही। हालांकि लोगों की ओर से आ रही शिकायत के बाद बाद समस्या को ठीक कर दिया गया था। आउटेज सामने आने के तुरंत बाद, कई उपयोगकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर एयरटेल के डाउनटाइम के बारे में शिकायत की। 

सोशल मीडिया पर उभर रही यूजर्स की रिपोर्टों के अनुसार, इस मुद्दे ने दूरसंचार नेटवर्क पर ब्रॉडबैंड और सेलुलर दोनों उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किया। यह भी एक विशिष्ट सर्कल तक सीमित नहीं था क्योंकि पूरे भारत में समस्या आई है। कंपनी ने बाद में बताया कि गड़बड़ी को ठीक करने के तुरंत बाद सेवाओं को पूरी तरह से बहाल कर दिया गया था।

एयरटेल ने बताया कि “हमारी इंटरनेट सेवाएं आज सुबह एक तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए बाधित हो गईं। सेवाएं पूरी तरह से बहाल कर दी गई हैं। हमें अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा