1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Airtel Profit: भारती एयरटेल ने टैरिफ दरें बढ़ाकर कमाया जबर्दस्त मुनाफा, चौथी तिमाही का लाभ सुनकर उड़ जाएंगे होश

Airtel Profit: भारती एयरटेल ने टैरिफ दरें बढ़ाकर कमाया जबर्दस्त मुनाफा, चौथी तिमाही का लाभ सुनकर उड़ जाएंगे होश

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 17, 2022 06:30 pm IST,  Updated : May 17, 2022 06:30 pm IST

भारती एयरटेल की बीते वित्त वर्ष में आय बढ़कर 116,547 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 2020-21 में यह 100,616 करोड़ रुपये थी।

Airtel Profit- India TV Hindi
Airtel Profit Image Source : FILE

Highlights

  • एयरटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,008 करोड़ रुपये पर पहुंच गया
  • वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 759 करोड़ रुपये रहा था
  • इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 15,084 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था

देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में दोगुना होकर 2,008 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एयरटेल ने मंगलवार को बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 759 करोड़ रुपये रहा था। एयरटेल की परिचालन आय भी बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 22.3 प्रतिशत बढ़कर 31,500 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 25,747 करोड़ रुपये थी।

सुनील मित्तल की अगुआई वाली कंपनी का पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में 4,255 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी को 15,084 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। भारती एयरटेल की बीते वित्त वर्ष में आय बढ़कर 116,547 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। वित्त वर्ष 2020-21 में यह 100,616 करोड़ रुपये थी। भारती एयरटेल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने आने वाले वर्षों में अवसरों को लेकर आशावादी रवैया अपनाते हुए कहा कि कंपनी तीन कारणों से इसके लिए ‘अच्छी तरह तैयार’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे पहला कारण गुणवत्ता वाले ग्राहकों को बनाये रखना और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने की एक सरल रणनीति के लिए लगातार निष्पादित करने की हमारी क्षमता है। दूसरा, बुनियादी ढांचे और डिजिटल क्षमताओं दोनों में बड़े पैमाने पर निवेश के साथ हमारे भविष्य के प्रमाणित व्यापार मॉडल है।’’ उन्होंने कंपनी की वित्तीय मजबूती का भी जिक्र करते हुए कहा कि इससे भी कंपनी को मजबूती मिल रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा