1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत के सबसे अमीर बिजनेस फैमिली में अंबानी परिवार की बादशाहत कायम! अडानी फर्स्ट-जेनरेशन कारोबार में नंबर-1

भारत के सबसे अमीर बिजनेस फैमिली में अंबानी परिवार की बादशाहत कायम! अडानी फर्स्ट-जेनरेशन कारोबार में नंबर-1

 Written By: Shivendra Singh
 Published : Aug 12, 2026 06:59 am IST,  Updated : Aug 12, 2026 07:00 am IST

भारत के बड़े कारोबारी परिवारों की दौलत का नया आंकड़ा सामने आया है। अंबानी परिवार ने देश के सबसे अमीर बिजनेस फैमिली का खिताब बरकरार रखा है। वहीं, पहली पीढ़ी से कारोबार खड़ा करने वाले परिवारों में अडानी परिवार सबसे आगे रहा।

भारत की सबसे अमीर...- India TV Hindi
भारत की सबसे अमीर बिजनेस फैमिली Image Source : PTI/CANVA

भारत के बड़े कारोबारी परिवारों की दौलत और दबदबे को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है। 2026 बारक्लेज़ प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेस लिस्ट' के अनुसार, मुकेश अंबानी का परिवार देश के सबसे अमीर बिजनेस घराने के रूप में अपने टॉप स्थान पर बरकरार है। वहीं, अहमदाबाद के गौतम अडानी परिवार ने पहली पीढ़ी के उद्यमियों के बीच सबसे अमीर परिवार का खिताब हासिल किया है।

हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, संपत्ति में 8.5 फीसदी की गिरावट आने के बावजूद मुकेश अंबानी का परिवार ₹25.8 लाख करोड़ की विशाल नेटवर्थ के साथ भारत का सबसे अमीर फैमली बिजनेस बना हुआ है। दूसरी तरफ, गौतम अडानी का परिवार ₹19.6 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ पहली पीढ़ी के व्यापारियों में सबसे अमीर घराने के तौर पर उभरकर सामने आया है।

सुनील मित्तल और बिड़ला परिवार का स्थान

टेलिकॉम सेक्टर की दिग्गज कंपनी एयरटेल के प्रमोटर सुनील भारती मित्तल ₹12.1 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। वे पहली पीढ़ी के कारोबारियों में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, बिड़ला परिवार ₹8.14 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ देश के सबसे अमीर बिजनेस घरानों में चौथे स्थान पर है।

दुनिया की 18वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बराबर संपत्ति

हुरुन इंडिया के फाउंडर और चीफी रिसर्चरअनस रहमान जुनैद के अनुसार, भारतीय फैमिली बिजनेस की बढ़ती ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया गया है कि टॉप 300 कारोबारी परिवारों ने पिछले दो वर्षों में हर दिन औसतन ₹4,076 करोड़ की वैल्यू जोड़ी। इन सभी परिवारों की कुल संपत्ति करीब ₹138 लाख करोड़ यानी 1.46 ट्रिलियन डॉलर बताई गई है। यदि इस पूरी लिस्ट को एक देश मान लिया जाए, तो यह जीडीपी के मामले में नीदरलैंड्स, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड और पोलैंड जैसे देशों को पछाड़कर दुनिया की 18वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी।

इन परिवारों ने भी बनाया बड़ा रिकॉर्ड

रिपोर्ट के मुताबिक, शाही एक्सपोर्ट्स के आहूजा परिवार की संपत्ति तीन साल में 352 फीसदी बढ़कर ₹37,500 करोड़ हो गई। वहीं, गारवेयर परिवार की संपत्ति 300 फीसदी बढ़कर ₹15,600 करोड़ पहुंची। दूसरी ओर, जिंदल परिवार ने पिछले तीन वर्षों में सबसे ज्यादा वैल्यू जोड़ी। उसकी संपत्ति करीब ₹3.3 लाख करोड़ बढ़कर ₹8.02 लाख करोड़ हो गई, जो 70 फीसदी की वृद्धि है।

इनपुट- PTI

यह भी पढ़ें- भारत ही नहीं, एशिया के सबसे रईस बने गौतम अडानी; मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा