1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Anand Mahindra ने स्टॉक मार्केट में निवेश को लेकर दी ये सलाह, हर निवेशक को मानना चाहिए...

Anand Mahindra ने स्टॉक मार्केट में निवेश को लेकर दी ये सलाह, हर निवेशक को मानना चाहिए...

 Written By: Abhinav Shalya
 Published : Feb 13, 2024 01:02 pm IST,  Updated : Feb 13, 2024 01:02 pm IST

Anand Mahindra Tweet: आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो ट्विट किया है, जिसमें उन्होंने रिस्क मैनेजमेंट को लेकर लोगों के सलाह दी है।

आनंद महिंद्रा- India TV Hindi
आनंद महिंद्रा Image Source : फाइल

देश के जाने माने कारोबारी आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वे समय-समय अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं और लोगों के सामने अपनी बात रखते हैं। मंगलवार को उन्होंने रिस्क मैनेजमेंट को लेकर एक वीडिया शेयर किया है और कहा कि बड़े-बड़े बिजनेस स्कूल में भी इस तरह का रिस्क मैनेजमेंट नहीं सिखाया जाता है। 

महिंद्रा की ओर से पोस्ट किए गए वीडियों में देखा जा सकता है कि एक पोलर बीयर बर्फ की कमजोर लेयर को अपने शरीर को फैलाते हुए पार करता है। आसानी से सफलतापूर्वक कमजोर लेयर को पार कर जाता है। 

इस वीडियो के कैप्शन में आनंद महिंद्रा ने कहा कि पोलर बियर बिजनेस स्कूलों की अपेक्षा ज्यादा बेहतर तरीके से हमें रिस्त मैनेजमेंट के बारे में बताता है। उन्होंने आगे लिखा कि जब बर्फ की पतली परत आई, तब पोलर बियर ने अपने पूरी शरीर को फैला लिया, जिससे उसका पूरा वजन डिस्ट्रीब्यूट हो गया। आगे पूछा कि क्या ये शेयर बाजार में निवेश करने का सही तरीका है? 

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट?

हाल के दिनों में भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों के साथ लार्ज कैप शेयरों में बिकवाली का ट्रेंड देखा जा रहा है। आज के कारोबार सत्र में भी भारतीय बाजारों में सुस्त कारोबार देखा जा रहा है। दोपहर एक बजे तक निफ्टी 30 अंक की गिरावट के साथ 21,646 अंक और सेंसेक्स 190 अंक की गिरावट के साथ 71,263 अंक पर बंद हुआ है।  वहीं, निफ्टी का मिडकैप इंडेक्स 0.61 प्रतिशत या 289 अंक की गिरावट के साथ 47,386 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 160 अंक या 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,456 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा