1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. iPhone की दीवानगी ने लिखा नया इतिहास! Apple ने भारत में बनाया ऑल टाइम हाई रेवेन्यू रिकॉर्ड, जानें कितना हुआ मुनाफा

iPhone की दीवानगी ने लिखा नया इतिहास! Apple ने भारत में बनाया ऑल टाइम हाई रेवेन्यू रिकॉर्ड, जानें कितना हुआ मुनाफा

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Oct 31, 2025 09:16 pm IST,  Updated : Oct 31, 2025 09:16 pm IST

भारत में iPhone की बढ़ती दीवानगी ने Apple के लिए नया इतिहास रच दिया है। टेक दिग्गज Apple ने सितंबर तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) में भारत में अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया है।

भारत में Apple की...- India TV Hindi
भारत में Apple की रिकॉर्डतोड़ कमाई Image Source : ANI

भारत में iPhone की दीवानगी लगातार नई ऊंचाइयां छू रही है। कभी सिर्फ अमीरों के लिए माने जाने वाले इस फोन ने अब देश के युवाओं और मिडिल-क्लास खरीदारों के बीच भी जबरदस्त पकड़ बना ली है। इसका नतीजा यह हुआ कि Apple ने भारत में सितंबर तिमाही (जुलाई-सितंबर 2025) के दौरान अब तक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू रिकॉर्ड बनाया है। कंपनी की ग्लोबल बिक्री 102.5 बिलियन डॉलर (लगभग 8.5 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच गई, जिसमें भारत ने बड़ी भूमिका निभाई।

Apple के CEO टिम कुक ने कंपनी की कमाई को लेकर कहा कि भारत में यह अब तक का सबसे बड़ा सितंबर तिमाही रेवेन्यू रहा है। उन्होंने बताया कि हमने दुनियाभर के कई बाजारों में रिकॉर्ड बनाए, लेकिन भारत में यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक तिमाही रही। आने वाले महीनों में यह रफ्तार और तेज होगी।

iPhone 17 बना हिट

Apple के CFO केवन पारेख ने बताया कि iPhone से कंपनी को 49 बिलियन डॉलर की कमाई हुई, जो पिछले साल की तुलना में 6% ज्यादा है। भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सिर्फ इसी तिमाही में कंपनी ने करीब 50 लाख iPhones भारत में बेचे, जिससे वह देश की टॉप-5 स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल हो गई। मार्केट रिसर्च फर्म IDC के अनुसार, भारत में Apple की बिक्री में 20-25% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई है, जबकि बाकी बाजार की ग्रोथ सिंगल डिजिट में रही। वहीं काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट कहती है कि मेड इन इंडिया iPhone 17 Pro और 17 Pro Max की डिलीवरी ने कमी की समस्या को काफी हद तक कम कर दिया है।

प्रीमियम फोन ने बढ़ाई औसत कमाई

काउंटरप्वाइंट के तरुण पाठक ने बताया कि इस बार Apple की ग्रोथ सिर्फ वॉल्यूम में नहीं, बल्कि वैल्यू में भी रही है। अब ज्यादातर ग्राहक नए और प्रीमियम मॉडल्स खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि iPhone Pro सीरीज की हिस्सेदारी सिंगल डिजिट से बढ़कर डबल डिजिट में पहुंच गई है। इससे कंपनी की औसत सेलिंग प्राइस (ASP) भी बढ़ी है।

युवा खरीदारों का बढ़ा जुनून

एक दिलचस्प ट्रेंड यह भी है कि अब iPhone सिर्फ एलीट क्लास का नहीं रहा। कॉलेज स्टूडेंट्स, पहली बार जॉब करने वाले और EMI पर खरीदने वाले युवा ग्राहक Apple के नए ग्राहक बन रहे हैं। तरुण पाठक कहते हैं कि iPhone अब एक स्टेटस सिंबल नहीं, बल्कि एक फैशन स्टेटमेंट बन चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा