1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holiday: दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, 3 राज्यों में लगातार 5 दिन रहेगा शटडाउन; यहां देखें RBI की पूरी लिस्ट

Bank Holiday: दिसंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, 3 राज्यों में लगातार 5 दिन रहेगा शटडाउन; यहां देखें RBI की पूरी लिस्ट

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Nov 28, 2025 11:36 am IST,  Updated : Nov 28, 2025 11:36 am IST

दिसंबर 2025 बैंकिंग ग्राहकों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होने वाला! महीने की शुरुआत होते ही छुट्टियों की ऐसी लंबी लिस्ट सामने आई है कि अगर आपने अपने जरूरी काम पहले से प्लान नहीं किए, तो परेशानी तय है। इस बार दिसंबर में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे।

दिसंबर में बैंकों की...- India TV Hindi
दिसंबर में बैंकों की छुट्टी Image Source : CANVA

Bank Holiday in December: दिसंबर 2025 बैंकिंग ग्राहकों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। महीने की शुरुआत होते ही बैंक छुट्टियों का ऐसा कैलेंडर सामने आया है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार दिसंबर में 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इतना ही नहीं, एक राज्य में तो लगातार 5 दिन तक बैंक का शटर डाउन रहेगा। अगर आपने अब तक अपने जरूरी बैंकिंग कामों की प्लानिंग नहीं की है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

दिसंबर में होने वाली ये छुट्टियां राष्ट्रीय अवकाश, राज्य-स्तरीय त्योहारों और साप्ताहिक अवकाशों (शनिवार-रविवार) के चलते तय की गई हैं। आरबीआई की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, पूरे महीने कई महत्वपूर्ण तारीखों पर बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी, जिससे आम ग्राहकों को सावधान रहने की जरूरत है।

दिसंबर 2025 बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीख कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक
1 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड
3 दिसंबर गोवा
7 दिसंबर पूरे देश (रविवार)
12 दिसंबर मेघालय
13 दिसंबर पूरे देश (दूसरा शनिवार)
14 दिसंबर पूरे देश (रविवार)
18 दिसंबर मेघालय
19 दिसंबर गोवा
20 दिसंबर सिक्किम
21 दिसंबर पूरे देश (रविवार)
22 दिसंबर सिक्किम
24 दिसंबर नागालैंड, मिजोरम, मेघालय
25 दिसंबर पूरे देश (क्रिसमस)
26 दिसंबर नागालैंड, मिजोरम, मेघालय
27 दिसंबर पूरे देश (चौथा शनिवार)
28 दिसंबर पूरे देश (रविवार)
30 दिसंबर मेघालय
31 दिसंबर मणिपुर, मिजोरम

तीन राज्यों में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक

नागालैंड, मिजोरम और मेघालय में अगले महीने लगातार 5 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन राज्यों में 24, 25, 26, 27 और 28 दिसंबर को बैंकों का शटर डाउन रहेगा।

नेट बैंकिंग, UPI चलेंगे

हालांकि राहत की बात यह है कि छुट्टियों के दौरान भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और एटीएम सेवाएं जारी रहेंगी। लेकिन ध्यान रखें इन दिनों चेक क्लियरिंग, पासबुक एंट्री, डिमांड ड्राफ्ट और काउंटर से जुड़ी सेवाएं बंद रहेंगी। यानी यदि आपका कोई जरूरी ऑफलाइन बैंकिंग काम है, तो उसे इन छुट्टियों से पहले ही निपटाना बेहतर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा