1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holidays List : मार्च में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, 2 लॉन्ग वीकेंड भी, समय पर निपटा लें जरूरी काम

Bank Holidays List : मार्च में कुल 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, 2 लॉन्ग वीकेंड भी, समय पर निपटा लें जरूरी काम

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 25, 2024 04:12 pm IST,  Updated : Feb 25, 2024 04:12 pm IST

Bank holidays in march 2024 : मार्च 2024 में अलग-अलग जोन में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। साथ ही एक लॉन्ग वीकेंड भी है। 25 मार्च को होली के चलते लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

मार्च में बैंकों की...- India TV Hindi
मार्च में बैंकों की छुट्टियां Image Source : FILE

Bank holidays in march 2024 : इस आधुनिक दौर में अधिकतर बैंकिंग काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। लेकिन फिर भी लोन लेने जैसे कई ऐसे काम हैं, जिनमें बैंक ब्रांच जाने की जरूरत पड़ जाती है। लेकिन आप अपना कीमती समय निकालकर बैंक ब्रांच जाएं और बैंक बंद मिले, तो आपको बड़ी निराशा होगी। इस असुविधा से बचने के लिए आप बैकों की छुट्टियों की लिस्ट देखकर ब्रांच जाएं। महीने के हर रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है। इसके अलावा अलग-अलग जोन में कई और छुट्टियां भी होती हैं। मार्च महीने में अलग-अलग जोन में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। आइए जानते हैं की मार्च, 2024 में किन-किन तारीखों को बैंक बंद रहेंगे।

 

  • 1 मार्च 2024 : चापचर कुट फेस्टिवल के चलते मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 मार्च 2024 : रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 8 मार्च 2024 : महाशिवरात्रि के चलते गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू, उत्तर प्रदेश, केरल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 9 मार्च 2024 : दूसरे शनिवार के चलते इस दिन बैंकों का अवकाश होगा।
  • 10 मार्च 2024 : रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 17 मार्च 2024 : रविवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 22 मार्च 2024 : बिहार दिवस के चलते बिहार में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 23 मार्च 2024 : चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 24 मार्च 2024 : रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 25 मार्च 2024 : होली के चलते बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्ची, कोहिमा, पणजी, श्रीनगर और केरल जोन को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 26 मार्च 2024 : होली के चलते भुवनेश्वर, इंफाल, पणजी में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 27 मार्च 2024 : होली के चलते बिहार में बैंक बंद रहेंगे।
  • 29 मार्च 2024 : गुड फ्राइडे के चलते श्रीनगर, शिमला, जम्मू, जयपुर, गुवाहाटी और अगरतला जोन को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 
  • 31 मार्च 2024 : रविवार के चलते बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा