1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bank Holidays in March: मार्च में बैंकों की लंबी छुट्टी! 5 राज्यों में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें पूरी लिस्ट

Bank Holidays in March: मार्च में बैंकों की लंबी छुट्टी! 5 राज्यों में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देख लें पूरी लिस्ट

 Edited By: Shivendra Singh
 Published : Feb 25, 2026 05:50 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 05:50 pm IST

अगर मार्च में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। आगामी महीने में 5 राज्यों में इस बार बैंक पूरे 12 दिन बंद रहने वाले हैं। यानी अगर आपने पहले से प्लानिंग नहीं की, तो चेक क्लियरेंस, कैश जमा-निकासी या अन्य जरूरी काम अटक सकते हैं।

मार्च में बैंकों की...- India TV Hindi
मार्च में बैंकों की छुट्टियां Image Source : PTI/CANVA

मार्च की शुरुआत के साथ ही त्योहारों का सीजन भी दस्तक देने वाला है। अगर आपके पास बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। मार्च 2026 में छुट्टियों की ऐसी झड़ी लगने वाली है कि बैंकों में कामकाज के दिन बहुत कम रह जाएंगे। आरबीआई की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और जम्मू में मार्च के महीने में कुल 12 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। अगर आपने समय रहते अपना काम नहीं निपटाया, तो आपको भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

क्यों हो रही है इतनी लंबी छुट्टियां?

मार्च का महीना हमेशा से क्लोजिंग और त्योहारों का महीना रहा है। इस साल 12 दिनों की छुट्टियों के पीछे का गणित कुछ इस प्रकार है:

  • साप्ताहिक छुट्टियां: महीने में कुल 5 रविवार पड़ रहे हैं।
  • शनिवार की छुट्टी: नियम के मुताबिक, 2 सेकंड सैटरडे (दूसरा शनिवार) को भी बैंक बंद रहेंगे।
  • त्योहार और क्षेत्रीय अवकाश: होली, ईद, महावीर जयंती और विभिन्न राज्यों के स्थानीय त्योहारों की वजह से कई विशेष अवकाश तालिका में शामिल हैं।

इन सबको मिलाकर कुल 12 दिन ऐसे होंगे जब यूपी महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और जम्मू में बैंक के शटर नीचे रहेंगे।

राज्यवार छुट्टियों का लेखा-जोखा

दिनांक कहां-कहां होगी छुट्टी
2 मार्च उत्तर प्रदेश
3 मार्च महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, असम, तेलंगाना, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, झारखंड और आंध्र प्रदेश
4 मार्च त्रिपुरा, गुजरात, मिजोरम, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश,
13 मार्च मिजोरम
17 मार्च जम्मू, श्रीनगर
19 मार्च महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, श्रीनगर, गोवा और आंध्र प्रदेश
20 मार्च जम्मू, श्रीनगर, केरल और आंध्र प्रदेश
21 मार्च पूरे देश में (केरल, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में छोड़कर)
26 मार्च गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हिमाचल प्रदेश
27 मार्च मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, तेलंगाना, बिहार और आंध्र प्रदेश
31 मार्च गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड

काम की बात

भले ही बैंकों की शाखाएं बंद रहें, लेकिन राहत की बात यह है कि डिजिटल बैंकिंग (Net Banking), मोबाइल ऐप (UPI) और एटीएम (ATM) सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। हालांकि, अगर आपको फिजिकल डॉक्यूमेंटेशन या बैंक मैनेजर से मिलना है, तो आपको इन छुट्टियों के कैलेंडर को ध्यान में रखकर ही घर से निकलना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा