1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Big Loss: भारत को महंगा पड़ा बांग्लादेश का जहाज डूबना, कोलकाता बंदरगाह को हुआ 18 करोड़ रुपये का नुकसान

Big Loss: भारत को महंगा पड़ा बांग्लादेश का जहाज डूबना, कोलकाता बंदरगाह को हुआ 18 करोड़ रुपये का नुकसान

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : May 11, 2022 08:41 pm IST,  Updated : May 11, 2022 08:41 pm IST

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि यह नुकसान और बढ़ने की आशंका है। क्योंकि जिस बर्थ पर यह दुर्घटना हुई थी वह अबतक बंद है।

Capsized Bangladeshi vessel - India TV Hindi
Capsized Bangladeshi vessel  Image Source : FILE

Big Loss: बांग्लादेश के विमान का डूबना भारत के पूर्वी छोर के सबसे महत्वपूर्ण कोलकाता बंदरगाह को काफी भारी पड़ा है। कोलकाता बंदरगाह पर बांग्लादेशी कंटेनर जहाज 24 मार्च को डूब गया था। इसके बाद से इस बंदरगाह को अबतक 18 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जहाज को अभी तक निकाला नहीं जा सका है। 

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि यह नुकसान और बढ़ने की आशंका है। क्योंकि जिस बर्थ पर यह दुर्घटना हुई थी वह अबतक बंद है। जहाज मालिक ने भी इसकी सुध नहीं ली है। गौरतलब है गत 24 मार्च को कोलकाता बंदरगाह के नेताजी सुभाष डॉक के बर्थ संख्या पांच पर 165 कंटेनरों से लदा एमवी मरीन ट्रस्ट-01 जहाज एक तरफ पलट गया था जिससे कुछ कंटेनर पानी में डूब गए थे। 

अब इसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह कहा जाता है। बंदरगाह के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस बर्थ पर अभी तक परिचालन शुरू नहीं हो पाया है, क्योंकि जहाज को अभी तक निकाला नहीं गया है और इसके मालिक ने भी इसे छोड़ दिया है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा