1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर: DDA एक और हाउसिंग स्कीम ला रही, इन प्राइम लोकेशन पर मिलेंगे फ्लैट

दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खबर: DDA एक और हाउसिंग स्कीम ला रही, इन प्राइम लोकेशन पर मिलेंगे फ्लैट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Jul 12, 2025 11:13 am IST,  Updated : Jul 12, 2025 11:13 am IST

अगर आप दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं और दिल्ली के प्राइम लोकेशन में फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। डीडीए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम ला रहा है।

DDA Flats - India TV Hindi
डीडीए फ्लैट Image Source : FILE

दिल्लीवासियों के अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA), दिल्ली में एक और हाउसिंग स्कीम लेकर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शुक्रवार को उपराज्यपाल वीके सक्सेना की अध्यक्षता में हुई बैठक में वसंत कुंज, द्वारका, रोहिणी, पीतमपुरा, जसोला और अशोक पहाड़ी सहित प्रमुख स्थानों पर 177 आवासीय फ्लैट और गैरेज की पेशकश करते हुए “प्रीमियम आवास योजना 2025” शुरू करने को मंजूरी दे दी। जल्द ही इस हाउसिंग स्कीम को लेकर विस्तृत जानकारी और एप्लीकेशन फॉर्म आने की उम्मीद है। 

किस तरह के फ्लैट मिलेंगे

दी गई जानकारी के अनुसार, डीडीए की नई हाउसिंग स्कीम में उच्च आय वर्ग (HIG), मध्यम आय वर्ग (MIG) और निम्न आय वर्ग (LIG) के फ्लैट शामिल हैं, जिन्हें ई-नीलामी के माध्यम से बेचा जाएगा। इसके अलावा प्रमुख इलाकों में स्थित 67 कार/स्कूटर गैराज भी ई-नीलामी के माध्यम से बेचे जाएंगे। डीडीए ने व्यावसायिक संपत्तियों के लिए समामेलन शुल्क को सर्कल रेट के 10% से घटाकर 1% करने का भी निर्णय लिया है। डीडीए ने व्यावसायिक संपत्तियों की नीलामी के लिए गुणन कारक को भी सर्कल रेट के दोगुने से घटाकर सर्कल रेट का 1.5 गुना कर दिया है।

लैंड यूज चेंक करने को मंजूरी 

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने नरेला के विभिन्न सेक्टर्स में लैंड यूज चेंज करने (Change of Land Use - CLU) को मंजूरी दी है, जिससे क्षेत्र में शिक्षा हब, मल्टी-स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, DDA ने सरकारी विभागों और विश्वविद्यालयों के लिए नरेला में बिके बिना बचे फ्लैटों की थोक खरीद पर छूट योजना को भी मंजूरी दी है। DDA के प्रवक्ता ने बताया, “जो सरकारी एजेंसियां और विश्वविद्यालय कम से कम 10 फ्लैट खरीदते हैं, उन्हें DDA की 'अपना घर आवास योजना 2025' के तहत वही छूट मिलेगी जो आम जनता को दी जा रही है। यानी, LIG फ्लैटों पर 25% और MIG, HIG और EWS फ्लैटों पर 15% की छूट।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा