1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आपका अकाउंट PNB में है, तो आ गई आपके लिए बड़ी खबर, जानिए क्या होने जा रहा बदलाव

आपका अकाउंट PNB में है, तो आ गई आपके लिए बड़ी खबर, जानिए क्या होने जा रहा बदलाव

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Oct 29, 2023 12:07 pm IST,  Updated : Oct 29, 2023 12:13 pm IST

PNB अकाउंटहोल्डर्स के लिए जरूरी खबर है। पीएनबी mPassbook जल्द बंद होने जा रहा है। अब सभी यूजर्स को पासबुक विवरण चेक करने के लिए पीएनबी वन ऐप का इस्तेमाल करना होगा। जानिए इस ऐप पर कैसे करें पंजीकरण।

PNB- India TV Hindi
PNB Image Source : FILE

पंजाब नेशनल बैंक में अगर आपका खाता है तो ये आपके लिए जरूरी खबर है। पीएनबी की ओर से एमपासबुक (mPassbook) ऐप को बंद किया जा रहा है। इस ऐप का इस्तेमाल पासबुक चेक करने के लिए किया जाता है। अब इस ऐप की जगह ग्राहकों को पीएनबी वन ऐप (PNB ONE App) का इस्तेमाल करना होगा।  पीएनबी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मौजूदा एमपासबुक ऐप एक दिसंबर, 2023 को बंद हो जाएगा। ये सेवा अब पीएनबी वन ऐप पर उपलब्ध होगी। 

क्या है mPassbook ऐप? 

एमपासबुक ऐप फिजिकल पासबुक का डिजिटल अवतार है। इसमें ग्राहक आसानी से अपना मिमि स्टेटमेंट और लेनदेन की पूरी हिस्ट्री आसानी से मोबाइल ऐप से देख सकते हैं। इस ऐप से कोई लेनदेन नहीं हो सकता है,ये केवल पासबुक का विवरण देखने के लिए है। 

वहीं, पीएनबी वन ऐप पंजाब नेशनल बैंक की एक मोबाइल ऐप है। इसमें आप बैलेंस चेक करने के साथ-साथ लेनदेन, पासबुक का विवरण देखने, क्रेडिट और डेबिट कार्ड के लिए आवेदन के साथ कई अन्य बैंकिंग सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। 

कैसे करें PNB ONE App में पंजीकरण?

  • आपके पास पंजाब नेशनल बैंक का एक्टिव अकाउंट होने के साथ उसमें मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • फिर आपको गूगल प्ले स्टोर या ऐपल स्टोर से पीएनबी वन ऐप डाउनलोड करना है।
  • पीएनबी वन ऐप को ओपन कर न्यू यूजर पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अकाउंट नंबर दर्ज करें और मोबाइल बैंकिंग का चयन करें।
  • अब पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसे दर्ज कर आगे बढ़े।
  • डेबिट कार्ड के साथ/डेबिट कार्ड के बिना/आधार ओटीपी के जरिए, इन तीनों में से किसी एक ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  • डेबिट कार्ड के साथ विकल्प चुनने पर आपको कार्ड की डिटेल देनी होगी। वहीं, डेबिट कार्ड के बिना पंजीकरण करने पर अकाउंट डिटेल देनी होगी। 
  • अब अपना लॉग इन और ट्राजैक्शन पासवर्ड सेट करें। 
  • इसके बाद आपका पंजीकरण हो जाएगा और यूजर आईडी मैसेज के जरिए आएगी। 
  • अब इसकी मदद से 'Sign in' करके एमपिन सेट करना है। अब आप PNB ONE App का इस्तेमाल कर पाएंगे।
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा