1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 1 अप्रैल से बाइक-कार का बीमा कराना होगा महंगा, जानिए, कितना बढ़ेगा आपका प्रीमियम

1 अप्रैल से बाइक-कार का बीमा कराना होगा महंगा, जानिए, कितना बढ़ेगा आपका प्रीमियम

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Mar 06, 2022 11:51 am IST,  Updated : Mar 06, 2022 07:05 pm IST

सड़क परिवहन मंत्रालय ने तीसरे पक्ष के मोटर बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है।एक अप्रैल से कार और दोपहिया वाहनों की बीमा लागत में बढ़ोतरी का अनुमान है।

Car Insurance - India TV Hindi
Car Insurance  Image Source : FILE

Highlights

  • सरकार ने अगले वित्त वर्ष से तीसरे पक्ष के मोटर बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया
  • बीते दो साल से कोरोना के चलते मोटर बीमा प्रीमियम में नहीं हुई है बढ़ोतरी
  • मोटर बीमा के बाद टर्म इंश्योरेंस के प्रीमियम में बढ़ोतरी की संभावना

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए तीसरे पक्ष के मोटर बीमा प्रीमियम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। ऐसे में एक अप्रैल से कार और दोपहिया वाहनों की बीमा लागत में बढ़ोतरी का अनुमान है। प्रस्तावित संशोधित दरों के अनुसार 1,000 घन क्षमता (सीसी) वाली निजी कारों पर 2019-20 में 2,072 रुपये की तुलना में 2,094 रुपये की दर लागू होंगी। 

1,000 सीसी से 1,500 सीसी पर इतना बोझ

इसी तरह 1,000 सीसी से 1,500 सीसी वाली निजी कारों पर 3,221 रुपये की तुलना में 3,416 रुपये की दर होंगी, जबकि 1,500 सीसी से ऊपर की कार के मालिकों को 7,890 रुपये की जगह 7,897 रुपये का प्रीमियम देना होगा। 

बाइक पर इतनी की बढ़ोतरी 

दोपहिया वाहनों के मामले में 150 सीसी से 350 सीसी तक के वाहनों के लिए 1,366 रुपये बतौर प्रीमियम देना होना, जबकि 350 सीसी से अधिक के वाहनों के लिए प्रीमियम 2,804 रुपये होगा। कोविड-19 महामारी के कारण दो साल की मोहलत के बाद संशोधित टीपी बीमा प्रीमियम एक अप्रैल से लागू होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा