1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. भारत इकलौता राज्य जहां घट रही मोटरसाइकिलों की बिक्री, सरकार के छूट रहे पसीने

भारत इकलौता राज्य जहां घट रही मोटरसाइकिलों की बिक्री, सरकार के छूट रहे पसीने

 Edited By: Sachin Chaturvedi
 Published : Oct 30, 2022 04:53 pm IST,  Updated : Oct 30, 2022 04:53 pm IST

बिक्री में गिरावट आने को लेकर अब राज्य सरकार भी उलझन में आ गई है। इस दौरान देश के अन्य राज्यों में बाइक बिक्री बढ़ी है।

आंध्र प्रदेश में कुल...- India TV Hindi
आंध्र प्रदेश में कुल वाहनों की बिक्री भी 1.76 प्रतिशत घट गई Image Source : FILE

देश की अर्थव्यवस्था कैसी चल रही है इसका एक पैमाना वहां वाहनों की बिक्री भी होता है। खासतौर पर ग्रामीण अर्थव्यवस्था की नब्ज जानने के लिए दोपहिया वाहनों की बिक्री पर नजर डाली जाती है। देश में दिवाली जैसे त्योहारी सीजन में सबसे ज्यादा मोटरसाइकिलों की बिक्री होती है। देश भर में इस मामले में प्रगति दर्ज की जा रही है। सिर्फ एक राज्य को छोड़कर। यह राज्य है आंध्र प्रदेश। 

आंध्र प्रदेश सरकार चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में राज्य में मोटरसाइकिलों की बिक्री में 6.52 प्रतिशत की गिरावट आई है। बिक्री में गिरावट आने को लेकर अब राज्य सरकार भी उलझन में आ गई है। इस दौरान देश के अन्य राज्यों में बाइक बिक्री बढ़ी है। आंध्र प्रदेश देश का इकलौता ऐसा राज्य है जहां पर मोटरसाइकिलों की बिक्री घटी है। 

देश भर में 26 प्रतिशत बढ़ी बिक्री

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में राष्ट्रीय स्तर पर दोपहिया वाहनों की बिक्री 26.05 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। इसके साथ ही पहली छमाही में आंध्र प्रदेश में कुल वाहनों की बिक्री भी 1.76 प्रतिशत घट गई। इस नकारात्मक वृद्धि को लेकर राज्य सरकार और वाहन उद्योग से जुड़े लोग हैरान हैं। 

टेंशन में मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने इस प्रतिकूल रुझान को गंभीरता से लिया है और परिवहन विभाग को निर्देश दिया है कि वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए अनुकूल माहौल बनाने की कोशिश करे। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इसके लिए वाहन विनिर्माताओं से संपर्क साधकर बिक्री में आई गिरावट की वजह पता लगाने की पहल शुरू कर दी है। इसके जरिये जरूरी समाधान तलाशने और उसे लागू करने की कोशिश भी की जाएगी। राज्य सरकार इस मुद्दे पर सभी वाहन विनिर्माताओं के साथ एक परिचर्चा सत्र भी आयोजित करने वाली है। इस तरह की एक बैठक 26 अक्टूबर को ही प्रस्तावित थी लेकिन परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव को बदले जाने की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा