1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. BUDGET 2022: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी तैयारी, उर्वरक सब्सिडी समेत ये ऐलान संभव

BUDGET 2022: किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार की बड़ी तैयारी, उर्वरक सब्सिडी समेत ये ऐलान संभव

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jan 18, 2022 04:21 pm IST,  Updated : Jan 18, 2022 04:21 pm IST

आगामी बजट में केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि में मिलने वाली सालाना 6 हजार रुपये की राशि को बढ़ा कर 8000 रुपये कर सकती है।

Budget 2022- India TV Hindi
Budget 2022 Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पीएम किसान सम्मान निधि के तहत सालाना राशि को बढ़ा कर 8000 रुपये करने की उम्मीद
  • खाद सब्सिडी के तौर पर लगभग 19 बिलियन डॉलर निर्धारित कर सकती है सरकार
  • किसानों के आय बढ़ाने के लिए बजट में निर्यात प्रोत्साहन स्कीम ला सकती है सरकार

नई दिल्ली। इस बार का आम बजट किसानों के लिए खास हो सकता है। केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई कल्याणकारी स्कीम का ऐलान कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, किसानों की आय बढ़ाने और खेती को फायदेमंद बनाने के लिए सरकार उर्वरक कंपनियों को बाजार मूल्य से कम पर किसानों को अपने खाद बेचने के लिए सब्सिडी के तौर पर बजट में लगभग 19 बिलियन डॉलर निर्धारित कर सकती है। 

पीएम किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी संभव 

आगामी बजट में केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि में मिलने वाली सालाना 6 हजार रुपये की राशि को बढ़ा कर 8000 रुपये कर सकती है। यानी साल में तीन की जगह चार किस्तों में पीएम किसान सम्मान निधि का भुगतान ​किया जाएगा। बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसके लिए पहले भी कई बार मांग उठ चुकी है। अगर, ऐसा हुआ तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। गौरतलब है कि इसी वर्ष एक जनवरी 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 10 वीं किस्त जारी की थी। 

निर्यात प्रोत्साहन देने की भी संभावना

सरकारी सूत्रों के अनुसार, किसानों की आय को बढ़ने के लिए केंद्र सरकार कृषि में मूल्यवर्धन को प्रोत्साहित करने की स्कीम का ऐलान बजट में कर सकती है। यह योजना किस तरह से किसानों के लिए फायदेमंद होगी और कैसे काम करेगी इस का पूरा विवरण आगामी 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में सामने आ पाएगा। अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि इस योजना में भारतीय किसानों को अपने उत्पादों के लिए बाजार स्थापित करने में मदद करने के लिए निर्यात का समर्थन भी शामिल होगा। इसके अलावा, विविध कृषि उत्पादों को शामिल करने वाले निर्यात के लिए अतिरिक्त परिवहन, विपणन और ब्रांडिंग प्रोत्साहन की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा