1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Budget 2024: वित्त मंत्री ने किसानों के लिए क्या घोषणाएं की? कुछ बिंदुओं की मदद से यहां जानें

Budget 2024: वित्त मंत्री ने किसानों के लिए क्या घोषणाएं की? कुछ बिंदुओं की मदद से यहां जानें

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 23, 2024 02:30 pm IST,  Updated : Jul 23, 2024 02:30 pm IST

आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया है। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं भी की। आइए आपको बताते हैं कि इन घोषणाओं में से किसानों के हित में क्या था।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण- India TV Hindi
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Image Source : PTI

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया। बजट को पेश करते हुए उन्होंने हर क्षेत्र के लिए कई बड़ी घोषणाएं की। वित्त मंत्री ने किसानों के लिए भी कुछ घोषणाएं की। आइए आपको कुछ बिदंओं की मदद से बताते हैं कि बजट में किसानों के लिए क्या विशष है।

यहां पढ़ें वो घोषणाएं

  1. इस बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 1.52 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है।
  2. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ाने और तेजी से रोजगार पैदा करने के लिए राष्ट्रीय सहयोग नीति तैयार होगी।
  3. पांच राज्यों में किसानों को क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा जो जन समर्थ पर आधारित होंगे।
  4. करीब 400 जिलों में DPI की मदद से खरीफ की फसलों का सर्वेक्षण होगा।
  5. देश के करीब 1 करोड़ किसानों को प्रमाणीकरण के जरिए प्राकृतिक खेती शुरू करने में मदद की जाएगी।
  6. सरकार अगले 5 सालों तक मुफ्त राशन की योजना को जारी रखेगी।
  7. सरकार जलवायु अनुकूल बीज विकसित करने के लिए अनुसंधान की व्यापक समीक्षा करेगी।
  8. बजट की 9 प्राथमिकताओं में उत्पादकता, नौकरियां, सामाजिक न्याय, शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा, बुनियादी ढांचा और सुधार शामिल हैं।

सातवीं बार पेश किया बजट

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बार भी पिछले वर्षों की तरह चालू वित्त वर्ष 2024-25 के बजट को पेपरलेस फार्मेट में पेश किया। इस दौरान वित्त मंत्री ने मैजेंटा बॉर्डर वाली ‘क्रीम’ रंग की रेशम की साड़ी पहनी थी। निर्मला सीतारमण ने सातवीं बार बजट पेश किया। बजट पेश करने से पहले उन्होंने अपने कार्यालय के बाहर अधिकारियों की टीम के साथ पारंपरिक ‘ब्रीफकेस’ लिए तस्वीर खिंचवाई। टैबलेट को ब्रीफकेस के बजाय एक लाल कवर के अंदर रखा गया था जिस पर सुनहरे रंग का राष्ट्रीय प्रतीक बना था। वह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के बाद सीधे संसद पहुंचीं। यहां उन्होंने बजट पेश किया।

ये भी पढ़ें-

Budget 2024: रुपया कहां से आता है और कहां चला जाता है? ₹1 से समझिए देश का बजट

Budget Explainer 2024 : ब्याज, पेंशन, रक्षा या सब्सिडी ... इस साल कहां खर्च होगा सरकार का सबसे ज्यादा पैसा, देखिए आंकड़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा