1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Chhath Puja 2024 Bank Holiday : लगातार 4 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, समय पर निपटा लें जरूरी काम, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

Chhath Puja 2024 Bank Holiday : लगातार 4 दिन बंद रहने वाले हैं बैंक, समय पर निपटा लें जरूरी काम, देखिए छुट्टियों की लिस्ट

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Nov 05, 2024 12:11 pm IST,  Updated : Nov 05, 2024 12:14 pm IST

Chhath Puja 2024 Bank Holiday : 7 नवंबर को शाम के अर्घ्य के चलते बिहार, दिल्ली, झारखंड और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। 8 नवंबर को छठ पूजा में सुबह का अर्घ्य है। ऐसे में बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।

छठ पर बैंकों की छुट्टी- India TV Hindi
छठ पर बैंकों की छुट्टी Image Source : FILE

Chhath Puja 2024 bank holiday : इस हफ्ते देश के कुछ भागों में सूर्य की आराधना का पर्व छठ मनाया जा रहा है। ऐसे में कुछ राज्यों में 7 से 10 नवंबर तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। 7 नवंबर यानी गुरुवार को छठ पूजा में शाम के अर्घ्य के चलते बिहार, दिल्ली, झारखंड और बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद शुक्रवार, 8 नवंबर को छठ पूजा में सुबह का अर्घ्य है। इसके अलावा इस दिन Wangala Festival भी है। ऐसे में बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 9 और 10 नवंबर को दूसरे शनिवार व रविवार के चलते देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

नवंबर 2024 में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी

  • 1 नवंबर (शुक्रवार): दीपावली, कुट महोत्सव और कन्नड़ राज्योत्सव के चलते त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम और मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  • 2 नवंबर (शनिवार): दिवाली (बलि प्रतिपदा)/बालीपद्यमी/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नववर्ष दिवस पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  • 3 नवंबर (रविवार): पूरे देश में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 7 नवंबर (गुरुवार): बंगाल, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में छठ (शाम का अर्घ्य) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 नवंबर (शुक्रवार): बिहार, झारखंड और मेघालय जैसे राज्यों में छठ (सुबह का अर्घ्य)/वंगला फेस्टिवल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 9 नवंबर (शनिवार): महीने के दूसरे शनिवार के चलते देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 10 नवंबर (रविवार): पूरे देश में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 12 नवंबर (गुरुवार): उत्तराखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में ईगास-बग्वाल के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 15 नवंबर (शुक्रवार): मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हैदराबाद-तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, बंगाल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर में गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 नवंबर (रविवार): पूरे देश में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
  • 18 नवंबर (सोमवार): कर्नाटक में कनकदास जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 नवंबर (शनिवार): मेघालय में सेंग कुत्सनेम के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 नवंबर (रविवार): पूरे देश में बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा