1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Bumper Package: सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी में 220 कर्मचारी लेते हैं 1 करोड़ की सैलरी, MD का वेतन जानकर आप चौंक जाएंगे

Bumper Package: सिगरेट बनाने वाली इस कंपनी में 220 कर्मचारी लेते हैं 1 करोड़ की सैलरी, MD का वेतन जानकर आप चौंक जाएंगे

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Jun 22, 2022 07:03 pm IST,  Updated : Jun 22, 2022 07:03 pm IST

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में आईटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी को मिला सकल पारिश्रमिक 5.35 प्रतिशत बढ़कर 12.59 करोड़ रुपये हो गया।

Bumper Package- India TV Hindi
Bumper Package Image Source : FILE

Bumper Package: सिगरेट से लेकर होटल और एफएमसीजी सेक्टर में काम करने वाली आईटीसी समूह में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान प्रति वर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों की संख्या 44 प्रतिशत बढ़ गई। कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। आईटीसी की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि 2020-21 में प्रति माह 8.5 लाख रुपये या प्रति वर्ष एक करोड़ रुपये से अधिक वेतन पाने वाले आईटीसी कर्मचारियों की कुल संख्या 220 थी, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 153 थी। वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया, 220 ऐसे कर्मचारी थे, जो पूरे वित्त वर्ष में कार्यरत थे और जिन्हें इस दौरान कुल मिलाकर 102 लाख रुपये यानी प्रति माह 8.5 लाख रुपये या इससे अधिक पारिश्रमिक मिला।

संजीव पुरी को मिला 12.59 करोड़ का पैकेज 

कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 में आईटीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संजीव पुरी को मिला सकल पारिश्रमिक 5.35 प्रतिशत बढ़कर 12.59 करोड़ रुपये हो गया। इसमें 2.64 करोड़ रुपये का समेकित वेतन, 49.63 लाख रुपये का अनुलाभ/अन्य लाभ और 7.52 करोड़ रुपये का प्रदर्शन बोनस शामिल है। वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि पुरी का वेतन सभी कर्मचारियों के पारिश्रमिक के औसत के मुकाबले 224 गुना था। उनका सकल पारिश्रमिक वित्त वर्ष 2020-21 में 11.95 करोड़ रुपये था। आईटीसी के कर्मचारियों की कुल संख्या 31 मार्च, 2022 तक 23,829 थी, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 8.4 प्रतिशत कम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा