1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Good News! पुणे-मुंबई के बीच सफर आधे घंटे तक हो जाएगा कम, इस रूट पर सबसे लंबा सुरंग भी होगा

Good News! पुणे-मुंबई के बीच सफर आधे घंटे तक हो जाएगा कम, इस रूट पर सबसे लंबा सुरंग भी होगा

 Published : Jul 12, 2025 11:46 pm IST,  Updated : Jul 13, 2025 12:00 am IST

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की 'मिसिंग लिंक' परियोजना का काम जल्द ही खत्म होने वाला है। इसके बाद मुंबई और पुणे के बीच सफर करना आसान हो जाएगा और लोगों का करीब आधा घंटे भी बचेगा।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की मिसिंग लिंक परियोजना- India TV Hindi
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की मिसिंग लिंक परियोजना Image Source : X@DEV_FADNAVIS

पुणेः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की निर्माणाधीन मिसिंग लिंक परियोजना को आधुनिक इंजीनियरिंग का चमत्कार बताया, जो पुणे-मुंबई यात्रा के समय को आधे घंटे तक कम कर देगी। परियोजना पूरी होने के बाद घाट मार्ग से बचा जा सकेगा, जिससे यातायात की भीड़ भी कम होगी। यात्रा अधिक सुलभ, तेज और आरामदायक हो जाएगी।

देश की सबसे लंबी बन रही सुरंग

जानकारी के मुताबिक इस परियोजना के तहत 9 किमी लंबा और 23 मीटर चौड़ा देश का सबसे लंबा सुरंग बनाया जा रहा है। यह सुरंग पहले समृद्धि महामार्ग पर स्थित सुरंग का रिकॉर्ड तोड़ेगा। इसके अलावा, इस मार्ग पर 185 मीटर ऊंचा पुल बनाया जा रहा है, जो देश का सबसे ऊंचा पुल भी होगा। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम द्वारा लगभग काम पूरा कर लिया गया है, और शेष काम भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। 

जाम से लोगों को मिलेगा छुटकारा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की प्रगति की समीक्षा के बाद कहा कि परियोजना के पूरा हो जाने के बाद मुंबई और पुणे के बीच यात्रा समय में लगभग 30 मिनट की कमी आने और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। लगभग 94 किलोमीटर लंबे व्यस्त मार्ग पर अमृतांजन ब्रिज खंड पर अक्सर यातायात जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को जाम से छुटकारा भी मिलेगा।

94 प्रतिशत कार्य हो चुका है पूरा

अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना में भारत की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग शामिल है, जिसकी लंबाई नौ किलोमीटर और चौड़ाई 23 मीटर होगी। उन्होंने कहा कि इसमें 185 मीटर ऊंचा देश का सबसे ऊंचा सड़क पुल भी शामिल होगा। उन्होंने कहा कि अब तक 94 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष निर्माण कार्य भी शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में समर्पण के लिए अभियंताओं और श्रमिकों की प्रशंसा की।

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की मिसिंग लिंक परियोजना
Image Source : X@DEV_FADNAVISमुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की मिसिंग लिंक परियोजना

डिप्टी सीएम और मुख्यमंत्री ने कही ये बातें

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने परियोजना को आमूल-चूल बदलाव लाने वाला बताया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करने वाले इंजीनियरों और श्रमिकों की विशेष प्रशंसा की और परियोजना की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। इस मौरे पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद श्रीरंग अप्पा बारणे और संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

(पीटीआई इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा