1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. DDA के प्रीमियम फ्लैट खरीदने का मौका! अप्लाई करने की ये है आखिरी तारीख, शुरुआती कीमत ₹1.78 करोड़

DDA के प्रीमियम फ्लैट खरीदने का मौका! अप्लाई करने की ये है आखिरी तारीख, शुरुआती कीमत ₹1.78 करोड़

 Published : Nov 06, 2025 01:13 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 01:13 pm IST

अंतिम आवेदन जमा करने के बाद, आवेदक 1-4 दिसंबर, 2025 को होने वाली लाइव ई-नीलामी में भाग लेकर दिल्ली के सबसे ऊंचे टावर में अपने सपनों का फ्लैट हासिल कर सकते हैं।

परियोजना में 20,000 वर्ग मीटर का विस्तृत हरित क्षेत्र विकसित किया गया है।- India TV Hindi
परियोजना में 20,000 वर्ग मीटर का विस्तृत हरित क्षेत्र विकसित किया गया है। Image Source : DDA

अगर आप दिल्ली में अपना प्रीमियम आशियाना चाहते हैं तो अभी आपके पास शानदार मौका है। दिल्ली विकास प्राधिकरण यानी डीडीए इस समय एक शानदार फ्लैट स्कीम लेकर आया है जिसमें आप भी अप्लाई कर सकते हैं। यह फ्लैट पूर्वी दिल्ली में स्थित होंगे। इस स्कीम में 1000 फ्लैट की बिक्री की जाएगी। यह 48 मंजिल का टावर होगा, जो पूरे दिल्ली में सबसे ऊंची आवासीय बिल्डिंग कहलाएगा। 

विकसित आधुनिक आवासीय परियोजना

एनबीसीसी के परियोजना प्रबंधन के तहत, दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित और नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड द्वारा निर्मित इस आधुनिक परियोजना में हरियाली और खुली जगहों पर विशेष ध्यान दिया गया है। परियोजना में 20,000 वर्ग मीटर का विस्तृत हरित क्षेत्र विकसित किया गया है, जिसमें जॉगिंग ट्रैक, खुला मनोरंजन क्षेत्र और निवासियों के लिए आरामदायक वातावरण की सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह प्रोजेक्ट आधुनिक शहरी जीवनशैली और पर्यावरणीय संतुलन का बेहतरीन उदाहरण पेश करता है।

डीडीए टावरिंग हाइट्स स्कीम से जुड़ी अहम तारीखें

स्कीम लॉन्च: 25 अक्टूबर 2025  

रजिस्ट्रेशन और ईएमडी जमा शुरू: 31 अक्टूबर 2025 (दोपहर 12:00 बजे)  
रजिस्ट्रेशन और ईएमडी की अंतिम तिथि: 21 नवंबर 2025 (शाम 6:00 बजे)  
अंतिम आवेदन जमा करने की तिथि: 24 नवंबर 2025 (शाम 6:00 बजे)  
ई-नीलामी शेड्यूल की घोषणा: 25 नवंबर 2025  
डेमो नीलामी सत्र: 26–28 नवंबर 2025  
ऑनलाइन ई-नीलामी तिथियां: 1–4 दिसंबर 2025

फ्लैट की कीमत और पेमेंट 

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, डीडीए टावरिंग हाइट्स प्रोजेक्ट में फ्लैट की रिजर्व कीमत 1.78 करोड़ रुपये से लेकर 3.09 करोड़ रुपये तक रखी गई है। फ्लैट का आकार 142 वर्गमीटर से लेकर 250 वर्गमीटर है। पेमेंट की बात करें तो फ्लैट की लागत का 75 प्रतिशत हिस्सा इस स्कीम की नीलामी तक देना है और बाकी 25 प्रतिशत राशि जुलाई 2026 तक देना होगा। इस समय पोजेशन संभव है। यहां बता दें, रिजर्व प्राइस में मेंटेनेंस चार्ज, जीएसटी, कन्वर्जन फीस और वाटर कनेक्शन चार्ज शामिल नहीं है। मौजूदा समय में फाइनल डिस्पोजल प्राइस पर 5 प्रतिशत जीएसटी चुकाना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा