Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. IndiGo पर कार्रवाई की तलवार, DGCA ने पायलट से जुड़े इस मामले में भेजा नोटिस, जानें एयरलाइंस ने क्या कहा?

IndiGo पर कार्रवाई की तलवार, DGCA ने पायलट से जुड़े इस मामले में भेजा नोटिस, जानें एयरलाइंस ने क्या कहा?

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Aug 12, 2025 08:35 pm IST, Updated : Aug 12, 2025 08:46 pm IST

नोटिस में यह भी कहा गया है कि जिन सिम्युलेटरों पर ट्रेनिंग करवाई गई, वे संवेदनशील और विशेष प्रशिक्षण की जरूरत वाले हवाई अड्डों के लिए उपयुक्त रूप से क्वालिफाइड नहीं थे। घरेलू एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने कहा है कि नोटिस की समीक्षा कर रहे हैं और नियत समय सीमा के भीतर नियामक को अपना जवाब देंगे।

डीजीसीए इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई की तैयारी में है।- India TV Paisa
Photo:IMAGE POSTED ON X BY @INDIGO6E डीजीसीए इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई की तैयारी में है।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए ने देश की प्रमुख एयरलाइन IndiGo को करीब 1,700 पायलटों की सिम्युलेटर ट्रेनिंग में कथित गड़बड़ियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, यह नोटिस पिछले महीने एयरलाइन से प्राप्त रिकॉर्ड्स और जवाबों की जांच के बाद भेजा गया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, सूत्रों का कहना है कि एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने पाया कि कैटेगरी C या क्रिटिकल एयरफील्ड ट्रेनिंग ऐसे सिम्युलेटरों पर कराई गई थी जो कि जरूरी मानकों पर खरे नहीं उतरते थे। इस ट्रेनिंग में कैप्टन (पायलट-इन-कमांड) और फर्स्ट ऑफिसर दोनों ही शामिल थे।

कुछ खास एयरपोर्ट के हिसाब से ये पायलट नहीं थे क्वालिफाइड

खबर के मुताबिक, नोटिस में यह भी कहा गया है कि जिन सिम्युलेटरों पर ट्रेनिंग करवाई गई, वे कालीकट, लेह और काठमांडू जैसे संवेदनशील और विशेष प्रशिक्षण की जरूरत वाले हवाई अड्डों के लिए उपयुक्त रूप से क्वालिफाइड नहीं थे। उदाहरण के तौर पर, कालीकट एयरपोर्ट एक टेबल टॉप रनवे वाला एयरफील्ड है, जहां फ्लाइट्स के संचालन के लिए अतिरिक्त सावधानियों और विशेष ट्रेनिंग की जरूरत होती है।

एयरलाइन कंपनी ने क्या कहा?

घरेलू एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने अपने एक बयान में कहा कि हम पुष्टि करते हैं कि डीजीसीए द्वारा हमारे कुछ पायलटों की सिम्युलेटर ट्रेनिंग से संबंधित एक कारण बताओ नोटिस प्राप्त हुआ है। हम फिलहाल इसकी समीक्षा कर रहे हैं और नियत समय सीमा के भीतर नियामक को अपना जवाब देंगे। हम अपने सभी परिचालनों में सुरक्षा और अनुपालन के उच्चतम मानकों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डीजीसीए इस पूरे मामले में उचित कार्रवाई की तैयारी में है, और एयरलाइन से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि इतनी बड़ी संख्या में पायलटों को मान्यता प्राप्त सिम्युलेटर के बिना कैसे ट्रेंड किया गया।

मुंबई से ताशकंद और अल्माटी के लिए फ्लाइट शुरू करेगा इंडिगो

इंडिगो सितंबर में मुंबई से ताशकंद और अल्माटी के लिए चार-चार साप्ताहिक उड़ानें शुरू करेगी, जिससे नए विदेशी रूट शुरू होंगे। हाल ही में, एयरलाइन ने मुंबई से त्बिलिसी (जॉर्जिया) के लिए उड़ानें शुरू कीं। मंगलवार को एयरलाइन ने कहा कि वह मुंबई को प्रमुख मध्य एशियाई शहरों - ताशकंद (उज्बेकिस्तान) और अल्माटी (कजाकिस्तान) से जोड़ने वाली चार सीधी साप्ताहिक उड़ानें क्रमशः 1 और 2 सितंबर, 2025 से शुरू करेगी। अप्रैल से, इंडिगो ने पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद होने के मद्देनजर विमानों की परिचालन सीमा की कमी के कारण राष्ट्रीय राजधानी से अल्माटी और ताशकंद के लिए उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी हैं।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement