1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. खराब क्रेडिट स्कोर के कारण नहीं मिल रहा लोन? इन 6 बातों का ध्यान रखेंगे तो होगा फायदा

खराब क्रेडिट स्कोर के कारण नहीं मिल रहा लोन? इन 6 बातों का ध्यान रखेंगे तो होगा फायदा

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 16, 2025 02:54 pm IST,  Updated : Jan 16, 2025 02:54 pm IST

क्रेडिट स्कोर को घटने से बचाने के लिए आपको पहले एक लोन चुकाना चाहिए और फिर दूसरा लेना चाहिए। एक साथ कई सारे लोन लेने से आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है।

क्रेडिट स्कोर- India TV Hindi
क्रेडिट स्कोर Image Source : FILE

कई बार जीवन में हम ऐसे वित्तीय फैसले ले लेते हैं, जिससे हमारा क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है। फिर हमें अगर लोन की जरूरत पड़ जाए, तो खराब क्रेडिट स्कोर के चलते लोन मिलने में दिक्कत आती है। इसलिए कोशिश करें कि आपका क्रेडिट स्कोर खराब ही न हो। आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बताएंगे, जिनको फॉलो करके आप अपना क्रेडिट स्कोर बढ़ा सकते हैं।

कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर

क्रेडिट स्कोर 300 से 900 के बीच होता है। सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर जितना 900 के करीब होगा, उतना ही इसे बेहतर माना जाता है। 300 से 549 के बीच का स्कोर सबसे खराब माना जाता है। इसी तरह, 550 से 700 के बीच का स्कोर ठीक माना जाता है। 700 से 900 के बीच का स्कोर काफी अच्छा होता है।

बहुत सारे लोन लेने से बचें

एक तय अवधि में लिए जाने वाले लोन की संख्या कम से कम रखने की कोशिश करें। सिबिल स्कोर को घटने से बचाने के लिए एक लोन चुकाएं और फिर दूसरा लें। एक साथ कई सारे लोन लेने से आपका सिबिल स्कोर कम हो सकता है। वहीं, अगर आप लोन लेते हैं और उसे सफलतापूर्वक चुकाते हैं, तो इससे आपका क्रेडिट स्कोर और भी बढ़ जाएगा।

क्रेडिट कार्ड को बंद कराने से बचें

अगर आपके पास पुराने क्रेडिट कार्ड हैं, तो आपको उन्हें तब तक बनाए रखना चाहिए जब तक आप अपने बिलों का पूरा भुगतान समय पर कर सकते हैं। यह आपको एक ठोस और लंबा क्रेडिट हिस्ट्री बनाने में मदद करेगा। इससे क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा।

लोन की अवधि लंबी रखें

जब भी आप लोन लें, तो रीपेमेंट के लिए लंबी अवधि चुनने की कोशिश करें। इससे यह सुनिश्चित होगा कि आपकी ईएमआई कम हो ताकि आप समय पर पेमेंट कर सकें। इससे क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा।

क्रेडिट सीमा को कस्टमाइज करें

आपके क्रेडिट इस्तेमाल अनुपात का आपके क्रेडिट स्कोर पर खासा प्रभाव पड़ता है। जितना ज्यादा आप तय लिमिट के मुताबिक अपने क्रेडिट उपयोग को बैन करने में सक्षम होंगे, यह आपके क्रेडिट स्कोर के लिए उतना ही बेहतर होगा। सीमा तक पहुंचने पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ता है क्योंकि यह आपके क्रेडिट स्कोर को कम करता है।

EMI का समय पर भुगतान करें

आपका बकाया लोन का रीपेमेंट आपके क्रेडिट स्कोर पर काफी असर डाल सकता है। ईएमआई पेमेंट में देरी से आपको जुर्माना देना पड़ता है और आपका क्रेडिट स्कोर घट जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा