1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Aadhaar Card में मोबाइल नंबर अपडेट करना है? जान लीजिए यह प्रोसेस

Aadhaar Card में मोबाइल नंबर अपडेट करना है? जान लीजिए यह प्रोसेस

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Apr 18, 2025 11:50 pm IST,  Updated : Apr 18, 2025 11:50 pm IST

आप UIDAI की वेबसाइट (https://appointments.uidai.gov.in/easearch.aspx) पर जाकर अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र का पता लगा सकते हैं।

आधार कार्ड- India TV Hindi
आधार कार्ड Image Source : FILE

How to update new mobile number in Aadhaar : क्या आधार कार्ड में घर बैठे ऑनलाइन मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है? इसका जवाब है, नहीं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन नहीं है। इसके लिए आपको आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपने नजदीकी केंद्र का पता लगा सकते हैं। वहां जाकर आप अपने आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं। आइए इसका प्रोसेस जानते हैं।

 

  • आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। आप UIDAI की वेबसाइट (https://appointments.uidai.gov.in/easearch.aspx) पर जाकर अपने नजदीकी केंद्र का पता लगा सकते हैं।
  • आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार अपडेट/करेक्शन फॉर्म को भरें। इस फॉर्म में अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इस फॉर्म के साथ आपको अपना आधार कार्ड और दूसरे पहचान पत्र जैसे वोटर आईडी या पासपोर्ट आदि सबमिट करने होंगे।
  • यहां आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। इसमें फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन शामिल हो सकते हैं।
  • अब मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए आपको एक फीस देनी होगी, जिसकी आपको स्लिप मिलेगी। इस तरह आपका नया नंबर अपडेट हो जाएगा।

यह है ऑनलाइन प्रोसेस

  • आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
  • होम पेज पर Book an Appointment पर क्लिक करें।
  • अब अपने क्षेत्र का चयन करके Proceed to book appointment पर क्लिक कर दें।
  • अब Aadhaar Update ऑप्शन में मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर Generate OTP पर क्लिक करें।
  • अब अपॉइंटमेंट डिटेल भरें और Next बटन पर क्लिक कर लें। अगले पेज में आपको पर्सनल जानकारी भरनी होगी।
  • अब मोबाइल नंबर वाले ऑप्शन पर टिक करके Next बटन पर क्लिक कर दें। अगले पेज में आपको दिन और तारीख चुननी होगी।
  • अब आपको एक रसीद मिलेगी, जिसमें सारी जानकारी होगी। इस रसीद को तय तारीख पर आपको आधार सेंटर में दिखाना होगा।
  • इस तरह ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करके आप आधार सेंटर में अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा