1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. DOMS IPO: अलॉटमेंट से पहले निवेशकों के लिए खुशखबरी, GMP में आया तेज उछाल

DOMS IPO: अलॉटमेंट से पहले निवेशकों के लिए खुशखबरी, GMP में आया तेज उछाल

 Edited By: Abhinav Shalya
 Published : Dec 16, 2023 01:38 pm IST,  Updated : Dec 16, 2023 01:38 pm IST

DOMS IPO GMP Today: डोम्स आईपीओ को बंपर सब्सक्रिप्शन मिला था। बाजार में खरीदारी और निवेशकों के सकारात्मक रुझान के चलते डोम्स आईपीओ के जीएमपी में बढ़त दर्ज की गई है।

Doms IPO- India TV Hindi
Doms IPO Image Source : FILE

DOMS IPO को निवेशकों की ओर से दमदार रिस्पॉन्स मिला है। 15 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच खुले इस 1,200 करोड़ रुपये के पब्लिक इश्यू को 93.50 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। दमदार सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद डोम्स आईपीओ के जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम में तेज उछाल दर्ज किया गया है। 

DOMS IPO: आज का GMP

मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, डोम्स आईपीओ का जीएमपी 528 रुपये प्रति शेयर पर चल रहा है, जो कि शुक्रवार के 502 रुपये प्रति शेयर के जीएमपी से 26 रुपये ज्यादा है। बाजार के जानकारों का कहना है कि डोम्स आईपीओ के जीएमपी में बढ़त की वजह बाजार में चल रहा बुल रन है, जिसके कारण आईपीओ को लेकर निवेशकों का रुझान सकारात्मक बना हुआ है। अगर जीएमपी के हिसाब से अनुमान लगाया जाए तो डोम्स आईपीओ की संभावित लिस्टिंग (790 रुपये (इश्यू प्राइस)और 552 रुपये (जीएमपी)= 1442 रुपये यानी 82 प्रतिशत के प्रीमियम पर हो सकती है। 

कब होगी शेयर की लिस्टिंग 

डोम्स पहला आईपीओ है जिसकी लिस्टिंग टी+3 नियम अनिवार्य होने के बाद होने के बाद जा रही है। इस अलॉटमेंट 18 दिसंबर, 2023 को हो सकता है। टी+3 नियम अनिवार्य होने के कारण इसकी लिस्टिंग 20 दिसंबर, 2023 को हो सकती है। 

DOMS IPO को मिला बंपर सब्सक्रिप्शन 

डोम्स आईपीओ 93.40 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसका रिटेल हिस्सा 69 गुना सब्सक्राइब हुआ था। मेन बोर्ड हिस्सा को 66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं, इसके क्यूआईबी हिस्सा 116 गुना गुना सब्सक्राइब हुआ था। 

कंपनी का कारोबार 

डोम्स इंडस्ट्रीज देश की दूसरी सबसे बड़ी स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट्स कंपनी है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का मार्केट शेयर 12 प्रतिशत का रहा है। इस अवधि में कंपनी को 95.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था और आय करीब 1,212 करोड़ रुपये की रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा