Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- विदेशी उत्पादों पर सबसे अधिक शुल्क लगाता है भारत, दे दिया ये संकेत

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- विदेशी उत्पादों पर सबसे अधिक शुल्क लगाता है भारत, दे दिया ये संकेत

Edited By: Sourabha Suman @sourabhasuman Published : Oct 11, 2024 11:58 am IST, Updated : Oct 11, 2024 12:17 pm IST

ट्रम्प ने गुरुवार को (अमेरिकी समय के मुताबिक) डेट्रॉयट में प्रमुख आर्थिक नीति पर अपने भाषण में कहा कि शायद अमेरिका को फिर से असाधारण रूप से समृद्ध बनाने की मेरी योजना का सबसे महत्वपूर्ण तत्व पारस्परिकता है।

ट्रंप ने मोदी को सबसे अच्छा इंसान करार देते हुए भारतीय नेता को अपना मित्र बताया था।- India TV Paisa
Photo:FILE ट्रंप ने मोदी को सबसे अच्छा इंसान करार देते हुए भारतीय नेता को अपना मित्र बताया था।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और आगामी राष्ट्रपति चुनाव में कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि सभी प्रमुख देशों में से भारत विदेशी उत्पादों पर सबसे अधिक शुल्क लगाता है। उन्होंने भारत पर यह आरोप लगाते हुए सत्ता में आने पर पारस्परिक टैक्स लगाने का भी संकल्प जताया। पीटीआई की खबर के मुताबिक, हालांकि उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। मेरे भी हैं। खास तौर पर नेता (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी के साथ। वे एक महान नेता हैं। महान व्यक्ति हैं। वास्तव में महान व्यक्ति हैं। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया है, लेकिन वे शायद काफी शुल्क लेते हैं।

ट्रम्प ने कहा- हम आम तौर पर शुल्क नहीं लगाते

खबर के मुताबिक, ट्रम्प ने गुरुवार को (अमेरिकी समय के मुताबिक) डेट्रॉयट में प्रमुख आर्थिक नीति पर अपने भाषण में कहा कि शायद अमेरिका को फिर से असाधारण रूप से समृद्ध बनाने की मेरी योजना का सबसे महत्वपूर्ण तत्व पारस्परिकता है। यह एक ऐसा शब्द है जो मेरी योजना में बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम आम तौर पर शुल्क नहीं लगाते हैं। मैंने वह प्रक्रिया शुरू की थी वैन और छोटे ट्रक आदि के साथ, वह बहुत बढ़िया थी। हम वास्तव में शुल्क नहीं लगाते हैं।

ट्रम्प की यह टिप्पणी मोदी की प्रशंसा के बाद आई

ट्रम्प ने कहा कि चीन 200 प्रतिशत शुल्क लगाएगा। ब्राजील बड़ा शुल्क वसूलता है। हालांकि इनमें से सबसे अधिक शुल्क भारत लेता है। ट्रम्प की यह टिप्पणी इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा के बाद आई है। ट्रंप ने मोदी को सबसे अच्छा इंसान करार देते हुए भारतीय नेता को अपना मित्र बताया था। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रम्प ने कहा था कि मोदी के साथ उनके बहुत अच्छे संबंध हैं।

बिटकॉइन की कीमत पर भी है नजर

जैसे-जैसे अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ तेज होती जा रही है, डोनाल्ड ट्रम्प के फिर से चुने जाने की बढ़ती संभावना को देखते हुए बिटकॉइन की कीमत पर संभावित प्रभाव चर्चा का विषय बन गया है। AMBCrypto द्वारा जुलाई 2024 क्रिप्टो मार्केट रिपोर्ट राजनीतिक घटनाक्रम और क्रिप्टोकरेंसी की गतिशीलता के बीच जटिल संबंधों पर गहराई से चर्चा करती है, जिसमें बिटकॉइन पर विशेष ध्यान दिया गया है। 9,375 निवेशकों के व्यापक सर्वेक्षण और व्यापक बाजार विश्लेषण के आधार पर, रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि सर्वेक्षण में 80% का मानना ​​है कि अगर ट्रम्प फिर से चुने जाते हैं तो बिटकॉइन बढ़ेगा, और इसकी क्षमता $80,000 तक पहुंचने की है, जो कि $73,780 के पिछले उच्च स्तर को पार कर जाएगा।

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement