1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने के लिए प्रत्येक यात्री को देना होगा 980 रुपये तक का UDF, चेक करें डिटेल्स

नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट लेने के लिए प्रत्येक यात्री को देना होगा 980 रुपये तक का UDF, चेक करें डिटेल्स

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : May 13, 2026 08:57 am IST,  Updated : May 13, 2026 08:57 am IST

AERA ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाले प्रत्येक घरेलू यात्री के लिए UDF 490 रुपये तय की गई है, जबकि एयरपोर्ट ऑपरेटर YIAPL ने 653 रुपये का प्रस्ताव दिया था।

noida international airport, nia, jewar airport, noida international airport udf, noida internationa- India TV Hindi
नोएडा से प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए फिक्स हुआ UDF Image Source : PTI

एयरपोर्ट टैरिफ रेगुलेटर AERA ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए यूजर डेवलपमेंट फीस (UDF) तय कर दी है। ये फीस घरेलू यात्रियों के लिए 490 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 980 रुपये होगी। ये यूजर डेवलपमेंट फीस वित्त वर्ष 2026-27 की अवधि के लिए तय की गई है। एयरपोर्ट्स इकोनॉमिक रेगुलेटरी अथॉरिटी (AERA) ने एक रिलीज में बताया कि नोएडा आने वाले घरेलू यात्रियों के लिए फीस 210 रुपये होगी, जबकि आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए ये राशि 420 रुपये होगी। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। ये एयरपोर्ट 15 जून से अपना कमर्शियल ऑपरेशन शुरू करेगा।

नोएडा से प्रस्थान करने वाले यात्रियों को कितना देगा होगा UDF

AERA ने बताया कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्थान करने वाले प्रत्येक घरेलू यात्री के लिए UDF 490 रुपये तय की गई है, जबकि एयरपोर्ट ऑपरेटर YIAPL ने 653 रुपये का प्रस्ताव दिया था। इसी तरह, नोएडा से इंटरनेशनल फ्लाइट लेने वाले प्रत्येक यात्री के लिए UDF 980 रुपये तय की गई है, जो ऑपरेटर द्वारा मांगी गई 1,200 रुपये की राशि से कम है। AERA ने कहा, "ये दरें वही हैं जो अगस्त 2025 में जारी किए गए एड-हॉक टैरिफ आदेश में तय की गई थीं।" एयरपोर्ट टैरिफ रेगुलेटर ने पहली कंट्रोल अवधि (2026-2031) के लिए टैरिफ को मंजूरी दे दी है, जिसके दौरान जाने वाले और आने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए UDF धीरे-धीरे बढ़ेगी।

YIAPL करेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन

यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (YIAPL), जो ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल AG की एक सहायक कंपनी है, पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत इस एयरपोर्ट का संचालन करेगी। AERA ने कहा कि NIA के लिए तय की गई फीस, बड़े एयरपोर्ट्स पर UDF के राष्ट्रीय औसत के बराबर है और साथ ही, ये उन UDF की सीमा के भीतर भी है जो वर्तमान में गैर-बड़े एयरपोर्ट्स पर ली जाती हैं। शुरुआती सालों में एयरलाइंस को नए रूट शुरू करने, उड़ानें बढ़ाने और इस एयरपोर्ट से अपना नेटवर्क फैलाने के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से, AERA ने एयरपोर्ट के लिए एक वेरिएबल टैरिफ प्लान (VTP) की अनुमति दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा