1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Elon Musk ने पुराने Blue Tick वाले अकाउंट से ब्लू बैज हटाने की तारीख का किया ऐलान, यूजर्स बोले- तो कर ना...

Elon Musk ने पुराने Blue Tick वाले अकाउंट से ब्लू बैज हटाने की तारीख का किया ऐलान, यूजर्स बोले- तो कर ना...

 Published : Apr 12, 2023 07:34 am IST,  Updated : Apr 12, 2023 07:34 am IST

Elon Musk Announced: एलन मस्क के ट्विटर खरीदने से पहले ट्विटर अकाउंट में ब्लू टिक मार्क सिर्फ मशहूर हस्तियों/ पत्रकारों को मिलता था और यह फ्री था, लेकिन एलन मस्क के ट्विटर खरीदते ही इसे बंद कर दिया और सब्सक्रिप्शन की सेवा शुरू कर दी गई।

Elon Musk  Blue Tick - India TV Hindi
Elon Musk ने पुराने Blue Tick वाले अकाउंट को हटा रहे Image Source : FILE

Elon Musk Blue Tick News: एक लाइन है जो अक्सर आमबोल चाल में इस्तेमाल होती है कि 'तुम ही से शुरू तुम ही पर खत्म'। इन दिनों यह लाइन एलन मस्क को ट्विटर के संदर्भ में रखते हुए बोली जा सकती है, क्योंकि जब से एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है तब से कभी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं, किसी दिन सब्सक्रिप्शन प्लान की घोषणा कर दे रहे हैं तो कभी ट्विटर का लोग बदल दे रहे हैं। एलन मस्क इस समय ट्विटर पर सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले यूजर बन गए हैं। उन्होंने कल देर रात ट्वीट कर बताया कि 20 अप्रैल को लिगेसी अकाउंट वाले यूजर्स का ब्लू टिक हटा दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी कंपनी के तरफ से जानकारी दी गई थी कि 1 अप्रैल से सभी यूजर्स के अकाउंट से ब्लू बैज हटा दिया जाएगा। हालांकि 1 अप्रैल को कंपनी अपने वादे को पूरा नहीं कर पाई। आइए जानते हैं कि यूजर्स का ट्विटर के इस ऐलान पर क्या रिएक्शन है?

यूजर्स बोले- तो कर ना...

एलन मस्क के इस ऐलान के बाद से यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिए हैं। दरअसल, पिछली बार भी कंपनी ने ब्लू टिक हटाने का ऐलान किया था, लेकिन वादे को पूरा नहीं कर सकी। अब यूजर्स को कंपनी का ये ट्वीट भी मजाक लग रहा है। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि कर ना..., वहीं एक यूजर लिख रहा है कि भाई तु सीधे प्वाइंट पर आया कर ना।

कंपनी ने जब से सब्सक्रिप्शन पॉलिसी की शुरुआत की है। वह पैसा देकर ब्लू बैज पाने वाले यूजर्स के आईडी को सब्सक्राइब(This account is verified because it’s subscribed to Twitter Blue) किया हुआ बता रही थी और बिना पैसा दिए पहले से वेरिफाइड यूजर्स के आईडी पर लिगेसी अकाउंट (This account is verified because it’s a legacy verified account) लिख कर आ रहा था।  अब दोनों तरह के आईडी पर एक ही जानकारी आ रही है। अब जब आप ब्लू बैज पर क्लिक करते हैं तो आपको लिखा हुआ मिलता है कि यह अकाउंट या तो सब्सक्राइब किया गया है या फिर लिगेसी अकाउंट है। नीचे दिए स्क्रीनशॉट से आप समझ सकते हैं। हमने आपको समझाने के लिए दो अकाउंट का स्क्रीनशॉट नीचे लगाया है। एक पहले से वेरिफायड है तो वहीं दूसरा सब्सक्राइब किया हुआ है। 

कितना है ट्विटर ब्लू का चार्ज?

कंपनी ने इसके लिए विभिन्न देशों में अलग-अलग चार्ज निर्धारित किए गए हैं। भारतीय यूजर्स को ट्विटर ब्लू टिक लेने के लिए हर महीने 650 रुपये देने होंगे। अगर आप हर महीने 650 रुपये का भुगतान करते हैं तो एक साल में आपको 7800 रुपये देने पड़ेंगे, जबकि वार्षिक प्लान लेने पर काफी पैसों की बचत होगी। बता दें कि ट्विटर ब्लू टिक का वार्षिक प्लान 6800 रुपये का है। ट्विटर ब्लू टिक की सर्विस लेने के बाद आप 4 हजार कैरेक्टर्स में ट्वीट कर पाएंगे। इस सर्विस में आपको 30 मिनट में 5 बार एडिट करने की सुविधा मिल जाती है। ब्लू टिक सर्विस मिलने के साथ ही यूजर ट्विटर में फुल एचडी क्वालिटी का वीडियो भी शेयर कर सकेंगे। ब्लू टिक वेरिफायड यूजर्स को प्लेटफॉर्म में प्राथमिकता भी दी जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा