1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. रेल कर्मचारियों के लिए फ्री पार्किंग की सुविधा खत्म, स्टेशन पर काम करने वालों को भी देनी होगी पार्किंग फीस

रेल कर्मचारियों के लिए फ्री पार्किंग की सुविधा खत्म, स्टेशन पर काम करने वालों को भी देनी होगी पार्किंग फीस

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Jun 15, 2026 03:28 pm IST,  Updated : Jun 15, 2026 04:14 pm IST

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन फ्री पार्किंग की सुविधा खत्म होने से रेल कर्मचारियों में जबरदस्त नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

parking fees, hazrat nizamuddin railway station, indian railways, delhi rail division, railway emplo- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PARK+

दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर कुछ ऐसे बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिसके बारे में कभी सोचा भी नहीं जा सकता था। जी हां, रेलवे स्टेशनों पर ड्यूटी करने वाले रेल कर्मचारियों से भी अब पार्किंग का चार्ज वसूला जाना शुरू हो गया है। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों के लिए फ्री पार्किंग की सुविधा खत्म हो गई है। पार्किंग ठेकेदारों ने अपने कर्मचारियों को साफ निर्देश दे दिए हैं कि पार्किंग का चार्ज सभी से वसूला जाएगा, अब चाहे वो कोई आम आदमी हो या फिर रेलवे स्टेशन पर काम करने वाला रेलवे का कर्मचारी हो।

फ्री पार्किंग की सुविधा खत्म होने से रेल कर्मचारियों में जबरदस्त नाराजगी 

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन फ्री पार्किंग की सुविधा खत्म होने से रेल कर्मचारियों में जबरदस्त नाराजगी भी देखने को मिल रही है। जागरण की खबर के मुताबिक, नाराज रेल कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। खबर के मुताबिक, सोमवार सुबह से ही हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पार्किंग कर्मियों और रेल कर्मचारियों के बीच पार्किंग चार्ज को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। हालांकि, रेल कर्मचारियों को पार्किंग चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। 

अधिकारियों से शिकायत करने पर भी नहीं मिली राहत

रेल कर्मचारियों का कहना है कि इससे पहले उन्होंने कभी भी अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए पार्किंग का पैसा नहीं दिया और अब उनसे अचानक पार्किंग के पैसे मांगे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्किंग ठेकेदारों ने बीते कुछ दिनों से पार्किंग के पैसे मांगने शुरू कर दिए हैं। कर्मचारियों ने इस मामले में अपने अधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन उन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। अधिकारियों ने कहा कि रेल कर्मचारियों से पार्किंग चार्ज वसूलने का फैसला मंडल स्तर पर लिया गया है और मंडल स्तर से ही कर्मचारियों को कोई राहत मिल सकती है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पार्किंग चार्ज

अवधि

प्राइवेट गाड़ी पार्किंग चार्ज

कमर्शियल गाड़ी पार्किंग चार्ज

00–08 मिनट

0 रुपये

30 रुपये

08–15 मिनट

50 रुपये

50 रुपये

15–30 मिनट

150 रुपये

150 रुपये

30–60 मिनट

200 रुपये

200 रुपये

60 मिनट से ऊपर

अनुमति नहीं है, गाड़ी टो करने का चार्ज 300 रुपये

अनुमति नहीं है, गाड़ी टो करने का चार्ज 300 रुपये

आनंद विहार रेलवे स्टेशन पार्किंग चार्ज

अवधि

पार्किंग चार्ज

0-10 मिनट  0 रुपये
10-17 मिनट  50 रुपये
17 मिनट से ऊपर  200 रुपये

दिल्ली के बाकी रेलवे स्टेशनों पर भी कर्मचारियों के लिए खत्म हो सकती है फ्री पार्किंग की सुविधा

दिल्ली रेल मंडल के वाणिज्य अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के फैसले दिल्ली के बाकी रेलवे स्टेशनों पर भी लागू किए जा सकते हैं। बताते चलें कि रेलवे के इस फैसले से रेल कर्मचारियों पर पार्किंग का काफी बोझ बढ़ जाएगा। 8 घंटे की शिफ्ट करने वाले कर्मचारियों को रोजाना पार्किंग फीस के रूप में मोटी रकम देनी होगी।

ये भी पढ़ें-

अब अनंतनाग में भी रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, उमर अब्दुल्ला के साथ मुलाकात के बाद अश्विनी वैष्णव ने की घोषणा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा