1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. 'भारत मंडपम' में दिखेगा हड़प्पा से ले​कर आज का भारत, विदेशी मेहमानों का स्वागत करेंगे डांसिंग गर्ल से लेकर AI एंकर

'भारत मंडपम' में दिखेगा हड़प्पा से ले​कर आज का भारत, विदेशी मेहमानों का स्वागत करेंगे डांसिंग गर्ल से लेकर AI एंकर

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : Sep 08, 2023 12:19 pm IST,  Updated : Sep 08, 2023 12:19 pm IST

'भारत मंडपम' के प्रवेश मार्ग पर AI एंकर विदेशी मेहमानों स्वगात करेगी। इस AI एंकर की खास बात यह है कि इसमें फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ एडवांस वॉयस क्लोनिंग टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है।

'भारत मंडपम' - India TV Hindi
'भारत मंडपम' Image Source : FILE

G20 Summit in India: जी20 समिट की भव्य मेजवानी की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। दिल्ली के प्रगति मैदान के 'भारत मंडपम' में 9 और 10 सितंबर को जी20 देशों की बैठक होगी। इसमें दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष और मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। वैसे तो 'भारत मंडपम' का आकर्षण विदेशी मेहमानों के बीच चर्चा का विषय है लेकिन कई ऐसे चीजें हैं जो 'सेंटर ऑफ अट्रैक्शन' बन गई है। आइए एक नजर डालते हैं 'भारत मंडपम' में लगे उन खास चीजों पर जो विदेशी मेहमानों की मेजवानी में भारत की अमिट छाप छोड़ने का काम करेगी। 

AI एंकर करेगी विदेशी मेहमानों का स्वागत 

'भारत मंडपम' के प्रवेश मार्ग पर AI एंकर विदेशी मेहमानों स्वगात करेगी। इस AI एंकर की खास बात यह है कि इसमें फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ एडवांस वॉयस क्लोनिंग टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है। यानी इसके सामने अगर ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक आएंगे तो वह उनको पहचान लेगी और नमस्ते कर यह एआई एंकर उनकी भाषा में ही बात करेगी। 

AI एंकर
Image Source : FILEAI एंकर

Ask GITA सुलझाएगी विदेशी मेहमानों की परेशानी

'भारत मंडपम' के डिजिटल जोन Ask GITA चैटबॉट को लगाया गया है। यह चैटबॉट भगवत गीता के आधार पर विदेशी मेहमानों की उनकी जिंदगी से जुड़ी हर परेशानी का जवाब मुहैया कराएगा। Ask GITA से मेहमान हिंदी और अंग्रेजी में जवाब जान सकेंगे।

Ask GITA
Image Source : FILEAsk GITA

5 हजार साल के इतिहास की दिखेगी झलक 

सरकार ने भारत के 5 हजार साल के इतिहास की झलक दिखाने के लिए वॉल ऑफ डेमोक्रेसी बनाया है। ये दीवार 26 स्क्रीन पैनल को जोड़कर बनाया गया है। इन सभी स्क्रीन पर भारत-मदर ऑफ डेमोक्रेसी, सिंधु घाटी सभ्यता, अकबर, छत्रपति शिवाजी, वैदिक काल, रामायण, महाभारतभारत समेत तमाम इतिहास से जुड़ी जानकारी मिलेगी।

हड़प्पा की डांसिंग गर्ल का स्टेच्यू

विदेशी मेहमानों के स्वगात के लिए रिसेप्शन एरिया में डांसिंग गर्ल लगाई गई है, जो सरस्वती सिंधु घाटी सभ्यता की आइकॉन है। इस डांसिंग गर्ल 5 फुट लंबी और 120 किलोग्राम है, ये डांसिंग गर्ल महिलाओं की आजादी को दर्शाती है। यह स्टेच्यू दिखाती है कि जब दुनिया में सभ्यताएं विकसित नहीं हुई थीं, तब भी भारत में महिलाओं को बराबरी का दर्जा हासिल था।

हड़प्पा की डांसिंग गर्ल
Image Source : FILEहड़प्पा की डांसिंग गर्ल

डिजिटल इंडिया में दिखेगा नया भारत

भारत के डिजिटल इंडिया की चर्चा दुनियाभर में है। जी20 की बैठक में भी इसकी झलक देखने को मिलेगी। 'भारत मंडपम' में डिजिटल जोन बनाया गया है जिसमें भारत ने बीते कुछ साल में टेक्नोलॉजी फील्ड में क्या-क्या हासिल किया है, उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें ईज ऑफ लिविंग, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ गवर्नेंस पर फोकस किया यगा है। इसमें आधार, डिजिलॉकर, ई-संजीवनी, भाषिणी, UPI जैसे डिजिटल डेवलपमेंट को दिखाया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा