1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना-चांदी आज हुआ महंगा, Gold का भाव फिर 1 लाख के करीब पहुंचा, चेक करें ताजा रेट

सोना-चांदी आज हुआ महंगा, Gold का भाव फिर 1 लाख के करीब पहुंचा, चेक करें ताजा रेट

 Edited By: Alok Kumar @alocksone
 Published : May 09, 2025 07:30 pm IST,  Updated : May 09, 2025 07:30 pm IST

चांदी की कीमत भी 200 रुपये बढ़कर 98,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले बाजार सत्र में चांदी 98,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Gold-Silver- India TV Hindi
गोल्ड-सिल्वर Image Source : FILE

भारत-पाकिस्तान में युद्ध की आशंका के चलते सोने की मांग बढ़ी है। इसका असर आज सोने और चांदी के भाव पर दिखाई दिया। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 480 रुपये की तेजी के साथ 99,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंची। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता सोने की कीमत 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 480 रुपये बढ़कर 99,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में यह 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी भी महंगी हुई 

चांदी की कीमत भी 200 रुपये बढ़कर 98,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। पिछले बाजार सत्र में चांदी 98,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना 22.37 डॉलर बढ़कर 3,328.09 डॉलर प्रति औंस हो गया। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 32.54 डॉलर प्रति औंस हो गई। 

सोने के भाव में तेजी संभव 

अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा​ कि शुल्क संबंधी तनाव कम होने से बाजार पर कुछ दबाव कम होने के कारण सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। मेहता ने कहा कि हालांकि, भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध और गाजा पर पूर्ण नियंत्रण करने की इजरायल की योजनाओं से उपजे भू-राजनीतिक जोखिम पृष्ठभूमि में बने हुए हैं और सोने के लिए अंतर्निहित समर्थन बरकरार रह सकता है। उन्होंने कहा कि ये घटनाक्रम अनिश्चितता के खिलाफ बचाव के रूप में सोने की मांग को बढ़ाना जारी रख सकते हैं। 

वायदा बाजार में भी तेजी

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 220 रुपये तेजी के साथ 96,388 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 220 रुपये यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 96,388 प्रति 10 ग्राम हो गयी। इसमें 14,385 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा