1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना-चांदी आज एक साथ हुए धड़ाम, दोनों कीमती धातु के कीमत गिरकर अब इतने रह गए

सोना-चांदी आज एक साथ हुए धड़ाम, दोनों कीमती धातु के कीमत गिरकर अब इतने रह गए

 Edited By: Alok Kumar
 Published : Apr 24, 2023 06:03 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 06:03 pm IST

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 675 रुपये की गिरावट के साथ 74,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

सोना- India TV Hindi
सोना Image Source : FILE

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 345 रुपये के नुकसान के साथ 60,065 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,410 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 675 रुपये की गिरावट के साथ 74,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

हाजिर बाजार में भी कीमत कम हुई

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 345 रुपये की गिरावट के साथ 60,065 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,982 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी भी घटकर 24.95 डॉलर प्रति औंस पर रही। सोमवार को एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की कीमतों में गिरावट रही।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा