1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना सस्ता होकर फिर 50 हजार के नीचे, चांदी में भी बड़ी गिरावट

सोना सस्ता होकर फिर 50 हजार के नीचे, चांदी में भी बड़ी गिरावट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Feb 21, 2022 04:48 pm IST,  Updated : Feb 21, 2022 04:48 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,893 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी भी मामूली नुकसान के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Gold- India TV Hindi
Gold Image Source : FILE

Highlights

  • 212 रुपये टूटकर 49,827 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया
  • चांदी भी 480 रुपये के नुकसान के साथ 63,329 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई
  • पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,809 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बिकवाली तथा रुपये में सुधार के बीच सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 212 रुपये टूटकर 49,827 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,039 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

चांदी में 480 रुपये की गिरावट 

इसी के अनुरूप चांदी भी 480 रुपये के नुकसान के साथ 63,329 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 63,809 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे की बढ़त के साथ 74.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, दिल्ली में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव 212 रुपये टूट गया। कॉमेक्स में सोने में बिकवाली तथा रुपये में मजबूती से यहां सोना नीचे आया। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी ​गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,893 डॉलर प्रति औंस पर था। वहीं चांदी भी मामूली नुकसान के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वहीं, कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 222 रुपये की गिरावट के साथ 49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 222 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,890 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 10,973 लॉट के लिये कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुख के बीच निवेशकों ने अपने सौदों की कटान की जिससे सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा