1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सस्ता हुआ सोना, चांदी हुई महंगी, MCX पर हुआ उलटफेर- जानें आज कीमतों में कितना आया उतार-चढ़ाव

सस्ता हुआ सोना, चांदी हुई महंगी, MCX पर हुआ उलटफेर- जानें आज कीमतों में कितना आया उतार-चढ़ाव

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : May 11, 2026 11:34 am IST,  Updated : May 11, 2026 11:34 am IST

सोमवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना मामूली गिरावट के साथ 1,52,487 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
आज सस्ता हुआ सोना, चांदी हुई महंगी Image Source : AFP

Silver and Gold Price: सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। हफ्ते के पहले दिन, जहां एक तरफ सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर, आज चांदी के भाव में एक बार फिर तेजी देखी जा रही है। सोमवार को, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना लाल निशान में और चांदी बढ़त लेकर हरे निशान में ट्रेड कर रही है। सुबह 11.12 बजे के आसपास 5 जून की डिलीवरी वाला सोना 0.22 प्रतिशत (328 रुपये) की गिरावट के साथ 1,52,202 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। जबकि, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें 0.22 प्रतिशत (580 रुपये) की बढ़त के साथ 2,62,502 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

सोने-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव

सोमवार को 5 जून की डिलीवरी वाला सोना मामूली गिरावट के साथ 1,52,487 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला, जो पिछले हफ्ते शुक्रवार को 1,52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर बंद हुआ था। आज कारोबार के दौरान सोने की कीमत 1,54,434 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,51,892 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका है। वहीं दूसरी तरफ, 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमतें भी आज घाटे के साथ 2,64,535 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुली, जो शुक्रवार को 2,61,922 रुपये के भाव पर बंद हुई थी। आज कारोबार के दौरान, चांदी का भाव 2,64,922 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 2,61,800 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था।

शुक्रवार को सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे सोना और चांदी

बताते चलें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी, दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि, शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में मामूली नुकसान ही देखने को मिला था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतें 200 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 2,61,300 रुपये प्रति 1 किलोग्राम पर बंद हुई थी। चांदी के अलावा, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव में 100 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ये 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा