1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने में तेजी बरकरार लेकिन चांदी फिसली, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

सोने में तेजी बरकरार लेकिन चांदी फिसली, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

 Edited By: India TV Paisa Desk
 Published : Apr 01, 2022 07:33 pm IST,  Updated : Apr 01, 2022 07:33 pm IST

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,712 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Gold- India TV Hindi
Gold Image Source : FILE

Highlights

  • 55000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था सोने का भाव हाल में
  • 51,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ सोना उछलकर
  • 67,047 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई चांदी की कीमत

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 51,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातु की कीमत में गुरुवार देर शाम तेजी के बाद घरेलू बाजार में भाव में मजबूती आयी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,712 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके विपरीत, चांदी की कीमत 252 रुपये की हानि के साथ 67,047 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 67,299 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

वैश्विक बाजार में भी सोना टूटा 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना नुकसान के साथ 1,931 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 24.68 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने का हाजिर भाव 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,931 डॉलर प्रति औंस रह गया जिससे यहां सोने की कीमतों में कमी रही।

वायदा बाजार में भी टूटा सोना 

कमजोर वैश्विक रुख के बीच कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने का वायदा भाव 181 रुपये की गिरावट के साथ 51,148 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का अप्रैल आपूर्ति वाला अनुबंध का भाव 181 रुपये या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,404 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 228 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अंतरराषट्रीय बाजाराों में कमजोरी के रुख को देखते हुए निवेशकों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा