1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना हुआ सस्ता, चांदी में आई 1700 रुपये की बहुत बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जानिए आज के रेट

सोना हुआ सस्ता, चांदी में आई 1700 रुपये की बहुत बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले जानिए आज के रेट

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : Aug 03, 2023 06:21 pm IST,  Updated : Aug 03, 2023 06:21 pm IST

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,935 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी नुकसान के साथ 23.55 डॉलर प्रति औंस रही।

Gold Rate- India TV Hindi
Gold Rate Image Source : FILE

विदेशों में मची उथल पुथल के बाद आज सराफा बाजार (Gold rate) में भी बड़ी गिरावट देखने को​ मिली है। दिल्ली के सराफा बाजार में आज सोना और चांदी दोनों के दाम घट गए हैं। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपये टूटकर 60,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये लुढ़ककर 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,935 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी नुकसान के साथ 23.55 डॉलर प्रति औंस रही। सरकारी बॉन्ड से प्राप्त बढ़ने के कारण कॉमेक्स में सोना तीन सप्ताह के निचले स्तर पर चला गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड पर आय बृहस्पतिवार को नवंबर के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। 

सोना वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत सात रुपये की गिरावट के साथ 59,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव सात रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,464 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,032 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,971 डॉलर प्रति औंस रह गया।

वायदा में टूटी चांदी 

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 615 रुपये की गिरावट के साथ 72,345 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 615 रुपये यानी 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,345 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 15,352 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.87 प्रतिशत की हानि के साथ 23.67 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा