1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोने के बाद चांदी भी हो गई रिकॉर्ड सस्ती, भरभरा कर गिरी कीमतें, भाव देखकर तुरंत खरीद लेंगे आप

सोने के बाद चांदी भी हो गई रिकॉर्ड सस्ती, भरभरा कर गिरी कीमतें, भाव देखकर तुरंत खरीद लेंगे आप

 Written By: Sachin Chaturvedi
 Published : May 11, 2023 07:24 pm IST,  Updated : May 11, 2023 07:24 pm IST

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 330 रुपये के नुकसान के साथ 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Gold rate- India TV Hindi
Gold Price Image Source : FILE

सराफा कारोबार में आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। देश भर के बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने में आज जहां 330 रुपये की गिरावट रही, वहीं चांदी के दाम आज भरभरा कर गिर पड़े और चांदी प्रति किलो के हिसाब से 1600 रुपये से ज्यादा टूट गए। 

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 330 रुपये के नुकसान के साथ 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 61,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,650 रुपये लुढ़ककर 75,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 330 रुपये की गिरावट के साथ 61,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।’’ विदेशी बाजारों में सोना गिरावट के साथ 2,026 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी गिरावट के साथ 25.10 डॉलर प्रति औंस रही। 

गांधी ने कहा कि अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आने के बाद सोने में उतार चढ़ाव रहा जिससे बृहस्पतिवार को एशियाई बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा