1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Gold Rate Today: 1 महीने के हाई पर जा पहुंचा है सोना, उधर चांदी में आई गिरावट, जानिए भाव

Gold Rate Today: 1 महीने के हाई पर जा पहुंचा है सोना, उधर चांदी में आई गिरावट, जानिए भाव

 Written By: Pawan Jayaswal
 Published : Jan 18, 2025 10:03 am IST,  Updated : Jan 18, 2025 10:10 am IST

Gold Rate Today: सोने की कीमतें एक महीने के उच्च स्तर पर जा पहुंची हैं। शुक्रवार को एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोना 79,019 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

सोने चांदी का भाव- India TV Hindi
सोने चांदी का भाव Image Source : FILE

Gold Rate Today: डॉलर में तेजी के बावजूद घरेलू और वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोने की कीमतों में तेजी आई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 79,019 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस हफ्ते सोने की कीमत में 0.80 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार मे कॉमेक्स पर सोने का भाव 2,748.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वहीं, गोल्ड स्पॉट 2,701.55 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर इस हफ्ते सोने की कीमतों में 0.50 फीसदी का इजाफा दर्ज हुआ है।

सोने का हाजिर भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें, तो यहां शुक्रवार को सोने की कीमत 700 रुपये उछलकर 82,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गई थी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 700 रुपये बढ़कर 81,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। कारोबारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोर रुख के बावजूद घरेलू बाजार में कीमती धातु में तेजी आई, जिसका मुख्य कारण आभूषण विक्रेताओं की ओर से अधिक मांग का होना है।

चांदी में गिरावट

सोने से इतर चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 मार्च 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 0.11 फीसदी या 98 रुपये के गिरावट के साथ 91,504 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। वहीं, शुक्रवार को चांदी का घरेलू हाजिर भाव 500 रुपये घटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

सोने-चांदी के वैश्विक भाव

वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 21.10 डॉलर प्रति औंस घटकर 2,729.80 डॉलर प्रति औंस रह गया। कोटक सिक्योरिटीज में सहायक उपाध्यक्ष (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘अमेरिकी आवास और औद्योगिक उत्पादन आंकड़ें आने से पहले सोना 2,750 डॉलर प्रति औंस से थोड़ा नीचे आ गया।’’ इसके अतिरिक्त, कॉमेक्स चांदी वायदा एशियाई बाजार में 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.26 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा