Wednesday, February 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. सोना उछलकर फिर 60 हजार के पार निकला, चांदी की कीमत में आई गिरावट, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

सोना उछलकर फिर 60 हजार के पार निकला, चांदी की कीमत में आई गिरावट, खरीदने से पहले जानें लेटेस्ट रेट

Edited By: Alok Kumar @alocksone
Published : Jun 06, 2023 07:07 pm IST, Updated : Jun 06, 2023 07:07 pm IST

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 11 रुपये की गिरावट के साथ 59,837 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

Gold - India TV Paisa
Photo:FILE सोना

ग्लोबल मार्केट में कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 375 रुपये की तेजी के साथ 60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 50 रुपये की गिरावट के साथ 72,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 375 रुपये की तेजी के साथ 60,775 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,956 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी मामूली नुकसान के साथ 23.43 डॉलर प्रति औंस रह गई। 

सोना वायदा कीमतों में गिरावट 

कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 11 रुपये की गिरावट के साथ 59,837 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 11 रुपये यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,837 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,668 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.02 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,974.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

चांदी वायदा कीमतों में गिरावट 

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से मंगलवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 233 रुपये की गिरावट के साथ 71,639 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 233 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,639 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 13,629 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.40 प्रतिशत की हानि के साथ 23.54 डॉलर प्रति औंस रह गयी। 

Latest Business News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा

Advertisement
Advertisement
Advertisement